पश्चिम बंगाल के झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुरी खिलाकर चर्चा में आए स्थानीय दुकानदार विक्रम साओ इन दिनों भारी दहशत में हैं। पीएम मोदी के साथ उनका वीडियो वायरल होने के बाद अब उनकी जान पर बन आई है।
पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल विक्रम साओ ने दावा किया है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश के नंबरों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक ग्रुप वीडियो कॉल आया था, जिसमें कई लोग हथियार लहराते हुए उन्हें जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दे रहे थे। डर के मारे विक्रम ने फोन काट दिया।
व्हाट्सएप पर मिल रहे जानलेवा संदेश धमकियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। विक्रम के अनुसार, उन्हें बांग्लादेश से भी लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं, जिनमें गालियां दी जा रही हैं और यह पूछा जा रहा है कि क्या तुम अभी जिंदा हो? इसके अलावा, व्हाट्सऐप पर भी उन्हें संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनमें उन्हें टारगेट बताया गया है और घर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है।
प्रशासन ने तैनात किए सुरक्षा जवान लगातार मिल रही धमकियों के बाद विक्रम साओ ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में कमाने वाले वे अकेले हैं, ऐसे में वे बेहद डरे हुए हैं। प्रशासन को सूचना देने के बाद, सुरक्षा के तौर पर फिलहाल उनके पास दो जवानों की तैनाती की गई है।
घर से बाहर निकलने में डर विक्रम साओ ने बताया कि अब उन्हें घर से बाहर निकलने और काम पर जाने में भी डर लग रहा है। अनजानी कॉल्स की संख्या इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने फोन उठाना ही बंद कर दिया है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं, ताकि इन धमकियों के पीछे के असली चेहरे को बेनकाब किया जा सके।
Jhargram, West Bengal: The Jhalmuri vendor, who had once served jhalmuri to the Prime Minister Narendra Modi, has claimed that he is receiving threats from Pakistan and Bangladesh
— IANS (@ians_india) May 22, 2026
Jhalmuri vendor Vikram Sao says, They are calling from Pakistan and threatening that they will… pic.twitter.com/xJOe4cwuQI
पुराने Samsung फोन में अब दौड़ेगा AI का दम: One UI 8.5 अपडेट जारी, देखें लिस्ट
पेज इंडस्ट्रीज पर ब्रोकरेज का बड़ा दांव, निवेशकों को मिल सकता है ₹4,256 का मुनाफा!
हाईवे बना जासूसी का अड्डा: CCTV लगाकर सेना की मूवमेंट पाकिस्तान भेज रहा था गद्दार
इंजेक्शन का नाम सुनकर कांपते हैं बड़े-बड़े लोग, पर इस नन्हीं बच्ची के साहस ने सबको किया दंग!
यह कानून गुलामों के बच्चों के लिए था, चीनी अरबपतियों के लिए नहीं : जन्मजात नागरिकता पर गरजे डोनाल्ड ट्रंप
पीएम मोदी की महाबैठक : 2047 के विजन और सुधारों पर फोकस, 9 मंत्रालयों ने सौंपा रिपोर्ट कार्ड
मिनटमैन 3: हवा को चीरती अमेरिका की महाविनाशक न्यूक्लियर मिसाइल, जानें क्या है इसकी ताकत?
असंभव रिकॉर्ड: 1347 विकेट का वह जादुई आंकड़ा, जिसे छूना अब नामुमकिन है!
डोनाल्ड ट्रंप के अनिश्चित फैसलों से डगमगाया वैश्विक संतुलन, पोलैंड को लेकर पलटी बाजी!
क्या धोनी अगले आईपीएल में फिर मचाएंगे धमाल? ऋतुराज गायकवाड़ के जवाब ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें