देश के बड़े हिस्से में गर्मी अब जानलेवा रूप ले चुकी है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और बिहार तक तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कई दिनों के लिए भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है। स्थिति यह है कि दिन तो दूर, अब रातें भी गर्म हवाओं के कारण राहत नहीं दे रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यहां दोपहर और शाम के वक्त तेज सतही हवाएं चलेंगी। वहीं, लखनऊ में भी पारा 45 डिग्री तक जा सकता है। जयपुर में 42 डिग्री और पटना में 40 डिग्री सेल्सियस के साथ उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।
आईएमडी ने चेतावनी दी है कि 22 से 27 मई तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 22 से 27 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 25 से 27 मई के दौरान गर्मी का सितम और अधिक बढ़ने की आशंका है।
सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि मध्य और पूर्वी भारत भी तप रहा है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में 22 से 25 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही बिहार, झारखंड, तेलंगाना और ओडिशा के कई हिस्सों में भी 22 से 24 मई तक गर्म हवाएं अपना असर दिखाएंगी।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि रात के समय भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आ रही है। 22 से 25 मई तक दिल्ली, यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में रातें भी गर्म रहेंगी। वहीं, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे तटीय राज्यों में गर्म और आर्द्र मौसम (Hot and Humid) लोगों की परेशानी और बढ़ाएगा।
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ढीले और हल्के सूती कपड़े पहनें और धूप में रहने से बचें। यदि जरूरी काम हो, तो ही बाहर निकलें और अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें।
*दैनिक मौसम परिचर्चा (21.05.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 21, 2026
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी क्षेत्रों तथा उससे सटे पूर्वी भारत में इस सप्ताह उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है।
YouTube : https://t.co/vg3w4SBtPq
Facebook : https://t.co/Q1y7UIAgA3
For more information,… pic.twitter.com/MaX0u1Oj28
हाईवे बना जासूसी का अड्डा: CCTV लगाकर सेना की मूवमेंट पाकिस्तान भेज रहा था गद्दार
भारत के लिए अमेरिका का बड़ा ऐलान: जितना तेल चाहिए, उतना देंगे , रूबियो की दिल्ली यात्रा से पहले हलचल
PM Awas Yojana 2.0: 1 करोड़ नए मकानों के लिए आवेदन शुरू, अब आपका अपना घर होगा हकीकत!
IPL 2026: चेन्नई का सफर खत्म, गुजरात टाइटंस की तूफानी जीत ने किया बाहर
बकरीद 2026: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- गाय की कुर्बानी इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं
शुभमन गिल का सुपरमैन कैच: शिवम दुबे की तूफानी पारी का अंत कर CSK फैंस का मुंह किया बंद
इबोला का कहर: वैक्सीन होने के बावजूद क्यों नहीं थम रही मौतों की रफ्तार?
रामायण की तैयारी में क्या सोच रहे थे नीतेश तिवारी? रणबीर कपूर के सवाल पर खोला राज
GT vs CSK: बुरी हार के बाद धोनी के संन्यास पर ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा खुलासा
रामायण का नया पोस्टर आने वाला है? रणबीर कपूर के इस कदम से मची खलबली!