दंगल और छिछोरे जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक नीतेश तिवारी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास मौके पर फिल्म रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
रणबीर ने पूछा कठिन सवाल इस वीडियो में फिल्म के मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर, जो श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, नीतेश तिवारी से सवाल पूछते हैं। रणबीर ने पूछा, नीतेश सर, जब नमित ने आपको रामायण जैसी दुनिया बनाने का ऑफर दिया, तो आपके मन में क्या विचार आए?
जिम्मेदारी का अहसास अपने जवाब में नीतेश तिवारी ने ईमानदारी से अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह ऑफर उनके लिए आत्मविश्वास, चुनौती और प्रेरणा, तीनों का मिश्रण था। उन्होंने स्पष्ट किया कि रामायण जैसी फिल्म का निर्देशन करना बहुत बड़ी नैतिक जिम्मेदारी है, क्योंकि इसे सही तरीके से दर्शकों के सामने रखना सबसे अहम है।
6 साल का है सफर नीतेश तिवारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम करना कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने खुलासा किया कि नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर वे पिछले 6 सालों से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामायण की कहानी माइंड ब्लोइंग है और इसे पर्दे पर उतारने के लिए पिछले कई वर्षों से वे लगातार मेहनत कर रहे हैं।
निर्माता ने की तारीफ नमित मल्होत्रा ने वीडियो शेयर करते हुए नीतेश तिवारी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतेश के साथ काम करना उनके जीवन के बेहतरीन अनुभवों में से एक है। नमित ने निर्देशक की शांति और स्पष्टता के साथ काम करने की कला की प्रशंसा की और उन्हें देश की सबसे बड़ी कहानी को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया।
Dear Nitesh SIR as everyone refers to you. Here’s wishing you a very happy birthday and the best year ahead in every way. We have come on this journey that’s hard to describe in words. Working with you so closely has been one of the best experiences of my life, so much to learn… pic.twitter.com/lMLiz5q8xR
— Namit Malhotra (@malhotra_namit) May 22, 2026
22 साल का सूखा खत्म: ईस्ट बंगाल ने पहली बार जीता ISL का खिताब, रचा इतिहास
ट्विशा शर्मा केस: ब्यूटी पार्लर से गायब हुए सबूत, सास की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल
दिल्ली 44, बांदा 48 डिग्री: झुलसाती गर्मी के बीच 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
CBSE पोर्टल का डिजिटल संकट : 8000 रुपये प्रति सब्जेक्ट मांग रही वेबसाइट, स्टूडेंट्स परेशान
राज्यसभा चुनाव का बिगुल: 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को होगा महासंग्राम, दिग्गजों की साख दांव पर
NH-44 का तीसरा नेत्र : पठानकोट से पाकिस्तान तक लाइव जासूसी का काला सच
महादेव के जयकारों से गूंजी केदारघाटी: द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम के कपाट खुले
700 किलो वजनी डोनाल्ड ट्रंप भैंसा: बालों का स्टाइल और दुर्लभता देख दुनिया हैरान
बकरीद से पहले दिल्ली सरकार की सख्त चेतावनी: प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर होगा आपराधिक केस
महाराष्ट्र में मौसम की दोहरी मार: कहीं लू का रेड अलर्ट , तो कहीं बेमौसम बारिश की चेतावनी