गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए मुकाबले में सीएसके को एकतरफा और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में सीएसके की पूरी टीम सिर्फ 140 रनों पर ढेर हो गई। 89 रनों की इस बड़ी हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बयानों ने सबका ध्यान खींचा है।
हार का ठीकरा और बहाने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ऋतुराज गायकवाड़ ने हार की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय परिस्थितियों को कसूरवार ठहराया। उन्होंने कहा, 230 रनों का लक्ष्य इस गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ आसान नहीं था। पिच शुरुआत में स्पंजी थी, लेकिन हम पावरप्ले में गुजरात के सलामी बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे। हमारे पास उन्हें 200 के अंदर रोकने का मौका था, जिसे हमने गंवा दिया।
चोटों ने बिगाड़ा सीएसके का खेल गायकवाड़ ने आगे सफाई देते हुए कहा कि यह सीजन चोटों के कारण बेहद कठिन रहा। उन्होंने बताया कि घोष और ओवरटन जैसे खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया। पिछले तीन मैचों में सीएसके को एक बल्लेबाज या गेंदबाज की कमी खल रही थी। गायकवाड़ ने स्वीकार किया कि टीम में 8 से ज्यादा ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 20 से कम मैच खेले हैं, जिससे अनुभव की कमी साफ झलकी।
एमएस धोनी के भविष्य पर सस्पेंस सबसे बड़ा सवाल महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर को लेकर था। धोनी की जगह को लेकर पूछे गए सवाल पर गायकवाड़ ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, धोनी का न होना हमारे लिए बड़ा नुकसान है। उनके पास मैच का रुख बदलने की अद्भुत क्षमता है। उनके अगले सीजन में खेलने या संन्यास लेने पर आपको और मुझे अगले साल ही पता चलेगा।
युवाओं पर दांव, लेकिन नतीजे फीके सीएसके ने इस सीजन में रहाणे और रायडू जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बाद कार्तिक, उर्विल और ब्रेविस जैसे युवाओं पर भरोसा जताया। गायकवाड़ ने माना कि इनमें क्षमता तो है, लेकिन अभी काफी सुधार की जरूरत है। गौरतलब है कि सीएसके का पिछले तीन सालों से लगातार ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना टीम के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है।
CSK in the last 3 years in the IPL:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 21, 2026
2024 - Group Stage exit.
2025- Group Stage exit.
2026 - Group Stage exit. pic.twitter.com/Q0Cmdq4KU5
महाराष्ट्र में बढ़ेगा साइप्रस का निवेश; मुंबई में खुलेगा नया ट्रेड सेंटर, कई बड़े समझौतों पर लगी मुहर
आसमान से बरस रही आग: 48 डिग्री पहुंचा पारा, लू से बचने के लिए IMD की गाइडलाइन और खास टिप्स
बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम का पाठ: क्या राष्ट्रभक्ति और मजहब के बीच छिड़ी जंग?
कुर्बानी पर गरमाया सियासी पारा: बीएल वर्मा की हुमायूं कबीर को दो टूक, कानून से ऊपर कोई नहीं
EPFO ला रहा है निधि आपके निकट : 28 मई को PF से जुड़ी हर समस्या का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान
जर्मनी में काम करने का सुनहरा मौका: यूपी के युवाओं को मिलेगी 2.29 लाख रुपये महीने की सैलरी
टोल प्लाजा पर फ्री एंट्री का नया जुगाड़! AI की आंखों में धूल झोंककर ऐसे निकल रही गाड़ियां: चौंका देगा ये हैक
मैदान पर रंगीलो म्हारो ढोलना का जादू: राजस्थान रॉयल्स के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी का झूमता हुआ अंदाज
शिमला: मनचले ने की छेड़छाड़, तो युवती ने सिखाया ऐसा सबक कि भागने लगा दीदी-दीदी चिल्लाने
दृश्यम 3 रिव्यू: जॉर्जकुट्टी की वापसी ने फिर जीता दर्शकों का दिल, सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है फिल्म