देशभर में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। दिल्ली से लेकर बांदा तक तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। सड़कों पर सन्नाटा है और लू के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने अब राहत की उम्मीद जगाई है।
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने 22 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिनभर 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की आशंका है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक रह सकता है। 23 मई को भी लू की स्थिति बनी रहेगी, जिससे अभी तुरंत राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। बांदा का पारा 48.2 डिग्री तक पहुंच गया है, जो देश में सबसे गर्म रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों तक लू की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग (IMD) ने 22 मई के लिए देश के 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें यूपी, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, और दक्षिण के कई राज्य शामिल हैं। इन इलाकों में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना है। अरुणाचल, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।
बिहार में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। कहीं पूर्णिया और दरभंगा में आंधी-पानी से थोड़ी ठंडक है, तो कहीं लू का प्रकोप जारी है। पटना में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। 24 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश तो कुछ में लू की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों की सलाह है कि दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और खुद को सीधे धूप से बचाएं। लू के लक्षण महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
*🌡️ HEATWAVE WARNING 🌡️
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 21, 2026
Heat wave to severe heat wave conditions are likely to continue over the plains of Northwest & Central India and adjoining East India during the week. Stay alert and take necessary precautions to protect yourself from extreme heat. ☀️🔥
✅ Safety Tips:
💧… pic.twitter.com/Hc94iExNi2
विवादों के बीच अर्शदीप सिंह: साथी खिलाड़ी का मजाक उड़ाकर फिर घिरे तेज गेंदबाज
दुश्मन ना करे छोटा ड्रोन समझने की गलती, 100 KM दूर दुश्मन का काल बना भारत का वायु अस्त्र
क्या IPL में होगी बिहार की एंट्री? उद्योगपति अनिल अग्रवाल की मांग से बढ़ा उत्साह
दीवार के दो होनहार उत्तराधिकारी: राहुल द्रविड़ के बेटे बढ़ा रहे हैं क्रिकेट में पापा का मान
यूपी में बाहुबलियों के हथियारों पर हाईकोर्ट का हथौड़ा , राजा भैया-बृजभूषण समेत 19 की बढ़ी टेंशन!
पीएम मोदी की महाबैठक : 2047 के विजन और सुधारों पर फोकस, 9 मंत्रालयों ने सौंपा रिपोर्ट कार्ड
झुलस रहा उत्तर भारत: यूपी में रेड अलर्ट, दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड
भोजशाला विवाद: पहली बार जुम्मे की नमाज पर रोक, हाई अलर्ट पर धार
भारत के लिए अमेरिका का बड़ा ऐलान: जितना तेल चाहिए, उतना देंगे , रूबियो की दिल्ली यात्रा से पहले हलचल
700 किलो वजनी डोनाल्ड ट्रंप भैंसा: बालों का स्टाइल और दुर्लभता देख दुनिया हैरान