मिथिलांचल की रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है। नई दिल्ली में हुई इस बैठक में सांसद ने क्षेत्र में रेलवे के विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम प्रस्ताव सौंपे हैं।
सीतामढ़ी से अयोध्या तक वंदे भारत की मांग साने ने रेल मंत्री से माता जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी को सीधे अयोध्या धाम से जोड़ने की मांग की है। इसके लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसका रूट रक्सौल-गोरखपुर होकर तय करने का सुझाव दिया गया है। इससे श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए यात्रा सुगम हो जाएगी।
स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने का दबाव क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए, दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से लौकहा तक चल रही स्पेशल ट्रेन को नियमित (Regular) करने की मांग उठाई गई है। सांसद का तर्क है कि इस ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है, इसलिए इसे स्थायी रूप से चलाना फायदेमंद होगा।
दरभंगा संपर्क क्रांति और अहमदाबाद ट्रेन का विस्तार सांसद ने दरभंगा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को झंझारपुर तक विस्तार देने का सुझाव दिया है। शुरुआत में इसे सप्ताह में तीन दिन चलाने की बात कही गई है। इसके अलावा, अहमदाबाद-दरभंगा ट्रेन को वाचस्पति नगर तक आगे बढ़ाए जाने की भी मांग रखी गई है, ताकि सीमावर्ती इलाकों के लोगों को सीधी कनेक्टिविटी मिल सके।
रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी मुलाकात के दौरान आधारभूत संरचना पर विशेष जोर दिया गया। इसमें हरनगर-हसनपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य तेज करने और तमुरिया स्टेशन को आधुनिक बनाने की बात कही गई है। साथ ही, तमुरिया में गुड्स वर्क लाइन की स्वीकृति, सकरी-झंझारपुर-फारबिसगंज रेलखंड का दोहरीकरण और तमुरिया-सुपौल नई रेल लाइन के सर्वे को जल्द पूरा करने का आग्रह किया गया है।
विकास को मिलेगी नई गति संजय झा ने कहा कि इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से मिथिला क्षेत्र में न केवल रेल यात्रा सुलभ होगी, बल्कि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। रेल मंत्री ने इन सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिससे मिथिला के लोगों में बेहतर रेल सुविधा की उम्मीद जगी है।
*मिथिला में बेहतर होगी रेल कनेक्टिविटी!
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) May 21, 2026
नई दिल्ली में कल शाम (20 मई को) माननीय केंद्रीय रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw जी से मुलाकात कर मिथिला में रेलवे सेवाओं के विस्तार तथा आधारभूत संरचना के विकास के संबंध में विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान उन्हें एक पत्र भी सौंपा, जिस पर… pic.twitter.com/M3flKkB4Fe
मोदी-मेलोनी की मेलोडी डिप्लोमेसी : टॉफी के मिठास से बदला कूटनीति का अंदाज
मोदी कैबिनेट में क्या बड़ा बदलाव होने वाला है? आज की बैठक में तय होगा कई दिग्गजों का भविष्य
CBSE का OSM सिस्टम सवालों के घेरे में: धुंधली कॉपियां मिलने के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा, बोले- अब तो सबूत भी हैं
14 साल के बच्चे का कमाल: 30 मिनट में बनाया फुटपाथ का टिंडर , बेंगलुरु के ट्रैफिक का निकाला समाधान
क्या मिथिलांचल को मिलेगी वंदे भारत? संजय झा ने रेल मंत्री के सामने रखा बड़ा रोड मैप
सलाद के पैकेट में मिला सरप्राइज , खोलते ही बाहर निकला जिंदा मेंढक!
गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में भीषण आग: सिनेमा हॉल का प्रोजेक्टर रूम बना धू-धू कर जलता अंगारा
इसी सफेदी का तो था इंतजार: सेटेलाइट तस्वीरों ने दी भीषण गर्मी से राहत की गुड न्यूज!
बेन-गविर का विवादित वीडियो: गाज़ा फ़्लोटिला कार्यकर्ताओं के अपमान पर भड़का वैश्विक आक्रोश
दिल्ली में राशन प्रणाली हुई हाई-टेक: अब बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा राशन, नई आवेदन प्रक्रिया शुरू