बेंगलुरु की बदहाल सड़कों और टूटे फुटपाथों से तंग आकर एक 14 साल के छात्र सूर्या उत्कर्ष ने तकनीक का सहारा लिया है। प्रशासन का इंतजार करने के बजाय, इस छात्र ने मात्र 30 मिनट में RASTHE (रास्ते) नाम का एक अनोखा मोबाइल ऐप तैयार कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे फुटपाथों का टिंडर बता रहे हैं।
कैसे काम करता है RASTHE ऐप? यह ऐप क्राउडसोर्सिंग और मैपिंग तकनीक पर आधारित है। अगर किसी नागरिक को कहीं टूटा या ब्लॉक फुटपाथ दिखता है, तो वे उसकी फोटो ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। यह फोटो सीधे उस वॉर्ड से मैप हो जाएगी, जिससे स्थानीय नगर निगम (BBMP) को समस्या वाली जगह ढूंढने और उसे ठीक करने में आसानी होगी।
स्वाइप और वोटिंग से सुधरेगी व्यवस्था इस ऐप में मशहूर डेटिंग ऐप टिंडर की तरह स्वाइप-बेस्ड रैंकिंग सिस्टम है। यूजर्स अलग-अलग फुटपाथों पर वोट कर सकते हैं कि कौन सा रास्ता सही है और कहां सुधार की जरूरत है। इस वोटिंग के आधार पर शहर के सबसे खराब फुटपाथों की एक लिस्ट तैयार होगी, जिससे प्रशासन पर काम करने का दबाव बनेगा।
सिर्फ 30 मिनट में तैयार हुआ ऐप सूर्या ने सोशल मीडिया पर इस ऐप का वीडियो साझा करते हुए लिखा, मैंने बेंगलुरु के फुटपाथों की समस्या को सुलझाने के लिए यह ऐप बनाया है। सूर्या ने बताया कि उन्होंने 10x Apps प्लेटफॉर्म की मदद से केवल 30 मिनट में इसे डेवलप किया है। अब यह ऐप स्टोर पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
क्या सड़कों का ट्रैफिक कम होगा? सूर्या का तर्क है कि अगर फुटपाथ चलने के लिए सुरक्षित होंगे, तो लोग सड़कों पर पैदल चलने के बजाय फुटपाथ का उपयोग करेंगे। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा, अगर सड़कें कारों के लिए बनी हैं, तो RASTHE इंसानों के लिए है।
प्रशासन की सक्रियता पर टिकी नजरें सोशल मीडिया पर सूर्या के इस आइडिया की काफी तारीफ हो रही है। कई जानकारों ने इसे इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने का बेहतरीन तरीका बताया है। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकारी अधिकारी इस ऐप के जरिए मिलने वाली शिकायतों पर गंभीरता से काम करेंगे या यह केवल एक डिजिटल डेटा बनकर रह जाएगा।
I fixed Bengaluru and TRAFFIC in 30 minutes.
— Surya Uthkarsha (@SuryaUthkarsha6) May 19, 2026
Meet RASTHE: Tinder for Footpaths
A crowdsourced platform where you can:
• Report broken / missing footpaths directly to BBMP
• Swipe footpaths like Tinder
• Upvote the worst spots that need urgent fixing
• Turn every citizen… pic.twitter.com/5o0EE4dJVv
CBSE 12वीं रिजल्ट: OSM सिस्टम की पोल खुली? धुंधली कॉपियों और पेमेंट फेलियर से छात्रों में आक्रोश
जर्मनी में काम करने का सुनहरा मौका: यूपी के युवाओं को मिलेगी 2.29 लाख रुपये महीने की सैलरी
महुआ की छांव में सीएम की चौपाल: सूरजपुर में तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ सीधा संवाद
काव्या मारन की शादी की चर्चा: क्या SRH मालकिन और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध थामेंगे एक-दूसरे का हाथ?
# सपनों जैसा प्रपोज़ल! करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को पहनाई अंगूठी, फैंस हुए भावुक
KKR की जीत के बाद शाहरुख खान का भावुक वीडियो वायरल, मनीष पांडे को गले लगाकर लुटाया प्यार
फ्रैक्चर के साथ मैदान में वरुण चक्रवर्ती: कोच की तारीफ, फैंस का हंगामा
NEET-UG पेपर लीक पर जयपुर में महासंग्राम: कांग्रेस ने घेरा BJP मुख्यालय, पुलिस ने दागी वॉटर कैनन
गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में भीषण आग: सिनेमा हॉल का प्रोजेक्टर रूम बना धू-धू कर जलता अंगारा
कॉकरोच जनता पार्टी : यमुना किनारे अनोखा विरोध, युवाओं ने कॉकरोच बनकर पेश की मिसाल