दिल्ली में दिखा विरोध का नया अंदाज दिल्ली की यमुना नदी के किनारे उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ युवा अजीबोगरीब कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर सफाई करने पहुंच गए। किसी ने सिर पर एंटीना लगा रखा था, तो किसी के गले में मैं कॉकरोच हूं का पोस्टर लटका था। पहले तो लोगों को यह किसी फिल्म की शूटिंग या मजाक लगा, लेकिन सच्चाई सामने आने पर हर कोई दंग रह गया।
क्यों बनी कॉकरोच जनता पार्टी ? इस पूरे प्रदर्शन के पीछे का कारण चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) का हालिया बयान बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक सुनवाई के दौरान कथित तौर पर कुछ युवाओं, पत्रकारों और एक्टिविस्ट को कॉकरोच कहा गया था। इसी टिप्पणी के विरोध में युवाओं ने व्यंग्यात्मक तरीका अपनाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले यह अनोखा प्रदर्शन शुरू किया।
यमुना की सफाई से दिया संदेश कालिंदी कुंज घाट पर इन युवाओं ने हाथ में झाड़ू और कूड़े के बैग लेकर यमुना किनारे से प्लास्टिक और कचरा साफ किया। विरोध करने वालों का तर्क है कि जिसे समाज में कॉकरोच कहकर अपमानित किया गया, वही लोग असल में दिल्ली की गंदगी साफ करने का बीड़ा उठा रहे हैं। यह प्रदर्शन बिना किसी हिंसा के अपनी बात रखने का एक तरीका बना है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। जहां कुछ लोग इसे विरोध का सबसे क्रिएटिव तरीका बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे सिस्टम पर तंज मान रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भारत में विरोध प्रदर्शन अब मीम कल्चर में बदल गया है। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे महज एक सोशल मीडिया स्टंट करार दिया है।
सीजेआई ने बाद में स्पष्ट किया था कि उनकी टिप्पणी सामान्य युवाओं के लिए नहीं थी, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर कॉकरोच शब्द को लेकर मीम्स और बहस का दौर शुरू हो चुका था। अब यह वीडियो देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
CJI ने किया Gen Z का cockroach बोल के अपमान कॉकरोचोने की दिल्ली में यमुना नदी की सफ़ाई।@CJP_2029#cockroachjanataparty #delhi #yamunariver #यमुना #दिल्ली pic.twitter.com/0RiK1arr4R
— Mahesh Andhale Official (@OfficialAndhal1) May 21, 2026
हार्दिक का सिर शर्म से झुका: एक कैच की चूक और हाथ से निकला मुंबई का मैच!
झुलसाने वाली गर्मी और आंधी का दोहरा टॉर्चर : जानिए आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम
बांद्रा में अवैध मस्जिद पर बुलडोजर: कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर पथराव, औरतों को ढाल बनाकर किया हमला
मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव तय? आज मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड की होगी समीक्षा
सायोनी घोष का सिर काटने पर इनाम: संजय सिंह ने भाजपा को दी खुली चुनौती
दिल्ली में राशन प्रणाली हुई हाई-टेक: अब बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा राशन, नई आवेदन प्रक्रिया शुरू
महुआ की छांव में सीएम की चौपाल: सूरजपुर में तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ सीधा संवाद
इसराइल के मंत्री का विवादित वीडियो: कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार पर गरमाई वैश्विक राजनीति
दिल्ली पर आग का साया: क्या बारिश मिटाएगी उमस या जारी रहेगा हीटवेव का टॉर्चर?
हाइवे पर दबंगई दिखा रहे बाइकर्स का खेल पलटा जेसीबी ने, वीडियो हुआ वायरल