अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के महज तीन महीने बाद ही एक 19 साल की नवविवाहिता ने दम तोड़ दिया। जिस बेटी ने मंगलवार शाम पिता से जान बचाने की गुहार लगाई थी, बुधवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।
मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे किसान बलबीर सिंह के पास उनकी बेटी पुष्पेंद्री का फोन आया। फोन पर बेटी की आवाज कांप रही थी और वह लगातार रो रही थी। उसने पिता से गिड़गिड़ाते हुए कहा, पापा, ये मुझे मार डालेंगे, मुझे यहां से ले जाओ! बलबीर सिंह ने उसे ढांढस बंधाया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि अपनी लाडली से यह उनकी आखिरी बातचीत है।
पुष्पेंद्री की शादी इसी साल 13 फरवरी को ओमपाल नामक युवक से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पुष्पेंद्री को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
अगली सुबह पुष्पेंद्री का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मायके वालों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। परिजनों का दावा है कि ससुराल वालों ने पहले पुष्पेंद्री के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर साक्ष्य छिपाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे।
घटना के बाद से ही आरोपी पति ओमपाल, ससुर राजेंद्र, सास इंद्रावती और अन्य परिजन घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या, क्रूरता और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी (CO) पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गर्दन पर फंदे के गहरे निशान मिले हैं। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें दबिश दे रही हैं।
यह घटना एक बार फिर समाज में व्याप्त दहेज जैसी कुप्रथा और उस पर सवार दरिंदों के क्रूर चेहरे को उजागर कर गई है। बलबीर सिंह का घर आज मातम में डूबा है, और उनके कानों में बेटी की आखिरी चीख अभी भी गूंज रही है।
*#WATCH | Delhi: Father of the deceased, Suresh says, We fulfilled the dowry demands. My daughter was harassed... She was beaten... (20.05) https://t.co/SbEbNTZHwI pic.twitter.com/S8zmSDcOQu
— ANI (@ANI) May 20, 2026
NEET-UG पेपर लीक पर जयपुर में महासंग्राम: कांग्रेस ने घेरा BJP मुख्यालय, पुलिस ने दागी वॉटर कैनन
धुरंधर रॉ एंड अनदेखा की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म: अब घर बैठे देखें रणवीर सिंह का जासूसी अंदाज
बकरीद से पहले हुमायूं कबीर का विवादास्पद ऐलान: कुर्बानी होकर रहेगी, चाहे कोई भी नियम बना ले
कॉकरोच जनता पार्टी : सोशल मीडिया पर तूफान, बीजेपी को पछाड़कर बने युवाओं की नई आवाज
दिल्ली की रफ्तार थमने को तैयार: आज से तीन दिनों के लिए ऑटो-टैक्सी और ट्रकों का चक्का जाम
कॉकरोच बनी पाकिस्तान जनता पार्टी ? बीजेपी नेता के दावे से सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भारत-इटली दोस्ती का नया अध्याय: अब स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनर बने दोनों देश
सरेआम गाड़ी में खींच रहा था मनचला, बहादुर लड़की ने सड़क पर ही उतार दिया भूत
इंजेक्शन लगवाते वक्त न रोई, न डरी! नन्ही बच्ची की बहादुरी देख हैरान रह गए लोग
बंगाल में सरकारी कर्मचारियों पर मुंहबंदी का फरमान: अभिषेक बनर्जी ने कहा- यह लोकतंत्र का गला घोंटना है