रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर धुरंधर रॉ एंड अनदेखा की ओटीटी रिलीज को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के एक्सटेंडेड वर्जन की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
कब और कहां देखें?
रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 22 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने इसे खास बनाने के लिए इसके एक्सटेंडेड वर्जन को रिलीज करने का फैसला किया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगी। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, आंधी आ रही है और इस बार एक्स्ट्रा घातक।
बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तहलका
धुरंधर पार्ट 1 ने सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म ने भारत में 840.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1307.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।
सीक्वल का भी फैंस को इंतजार
जहां पहले पार्ट का एक्सटेंडेड वर्जन 22 मई को रिलीज हो रहा है, वहीं फैंस की नजरें धुरंधर 2 पर भी टिकी हैं। मेकर्स ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि धुरंधर 2: रॉ एंड अनदेखा का डिजिटल प्रीमियर 4 जून को होगा और यह 5 जून से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। रणवीर सिंह के करियर की इन सबसे बड़ी हिट फिल्मों का ओटीटी पर आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
Aandhi aa rahi hai. Aur iss baar, extra ghatak 🔥 pic.twitter.com/ccbYFBXV4t
— Netflix India (@NetflixIndia) May 20, 2026
ईद-उल-अजहा पर हुमायूं कबीर का विवादास्पद बयान: ‘गाय और ऊंट की कुर्बानी होकर रहेगी, कोई नहीं रोक सकता’
समुद्र में डूबा INS गुलदार: भारत को मिला अपना पहला अंडरवॉटर म्यूजियम और सबमरीन टूरिज्म हब
इंजेक्शन लगवाते वक्त न रोई, न डरी! नन्ही बच्ची की बहादुरी देख हैरान रह गए लोग
शिमला: मनचले ने की छेड़छाड़, तो युवती ने सिखाया ऐसा सबक कि भागने लगा दीदी-दीदी चिल्लाने
CBSE 12वीं रिजल्ट: OSM सिस्टम की पोल खुली? धुंधली कॉपियों और पेमेंट फेलियर से छात्रों में आक्रोश
दिल्ली में तीन दिन का चक्का जाम : ऑटो-टैक्सी से लेकर ट्रकों तक की हड़ताल, जानें क्या है असर
रिंकू सिंह ने चुराया हार्दिक पांड्या का बैट, मैदान पर मची खलबली!
जब मशीनों ने घुटने टेके, तो हाथी राजा ने संभाला मोर्चा: जंगल में दिखा अनोखा नज़ारा
मोदी-मेलोनी की मेलोडी डिप्लोमेसी : टॉफी के मिठास से बदला कूटनीति का अंदाज
शर्मनाक! कैच लपकने के बजाय एक-दूसरे का मुंह ताकते रह गए चाहर और मिंज, हार्दिक हुए हताश