ईरान के साथ जारी वैश्विक तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना ध्यान क्यूबा की ओर केंद्रित कर लिया है। अमेरिका ने क्यूबा के खिलाफ सख्त तेवर अपनाते हुए कैरेबियन सागर में अपना विशाल विमानवाहक पोत यूएसएस निमिट्ज (USS Nimitz) तैनात कर दिया है।
शक्ति प्रदर्शन का ये है बड़ा कारण अमेरिकी दक्षिणी कमान (Southcom) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यूएसएस निमिट्ज स्ट्राइक ग्रुप क्षेत्र में पहुँच चुका है। यह तैनाती ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी न्याय विभाग ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के खिलाफ हत्या और साजिश रचने के गंभीर आरोप सार्वजनिक किए हैं।
1996 का वह खूनी कांड, जो अब बना सिरदर्द यह मामला 24 फरवरी 1996 की उस घटना से जुड़ा है, जब क्यूबाई वायुसेना ने ब्रदर्स टू द रेस्क्यू संगठन के दो नागरिक विमानों को मार गिराया था। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी। मियामी की संघीय अदालत में दायर अभियोग में कहा गया है कि उस समय रक्षा मंत्री रहे 94 वर्षीय राउल कास्त्रो ने इस सैन्य कार्रवाई को मंजूरी दी थी।
ट्रंप की कड़ी चेतावनी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार क्यूबा की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है। न्याय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अमेरिकी नागरिकों की जान लेने की एक सोची-समझी साजिश थी, जिसके लिए अब जवाबदेही तय की जा रही है। पिछले 30 वर्षों से न्याय की बाट जोह रहे पीड़ित परिवारों ने इस कदम का स्वागत किया है।
क्यूबा की खामोशी और बढ़ता संकट इन आरोपों पर क्यूबा सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि क्यूबा पहले से ही गहरे आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। वहीं, हाल ही में सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ का क्यूबा दौरा और रूस-चीन की क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों के बीच यह अमेरिकी तैनाती क्यूबा के लिए एक बड़ा कूटनीतिक और सैन्य दबाव मानी जा रही है।
Welcome to the Caribbean, Nimitz Carrier Strike Group!
— U.S. Southern Command (@Southcom) May 20, 2026
The aircraft carrier USS Nimitz (CVN 68), the embarked Carrier Air Wing 17 (CVW-17), USS Gridley (DDG 101) and USNS Patuxent (T-AO 201) are the epitome of readiness and presence, unmatched reach and lethality, and strategic… pic.twitter.com/83mfzSIKzd
22 मई को बदलेगा मौसम का मिजाज: 16 राज्यों में तूफानी बारिश-आंधी का अलर्ट, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मोदी कैबिनेट में क्या बड़ा बदलाव होने वाला है? आज की बैठक में तय होगा कई दिग्गजों का भविष्य
क्या हार्दिक पांड्या होंगे KKR के अगले कप्तान? माइकल वॉन के सुझाव ने मचाई हलचल
इसराइल के मंत्री का विवादित वीडियो: कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार पर गरमाई वैश्विक राजनीति
पुतिन-जिनपिंग का मास्टर प्लान : डॉलर की बादशाहत खत्म, भारत के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल: टिकट फॉर्म फाड़ने पर मचा बवाल, रेलवे ने बताई सच्चाई
मैदान पर रंगीलो म्हारो ढोलना का जादू: राजस्थान रॉयल्स के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी का झूमता हुआ अंदाज
सर जी, टेंशन ना लो, हो जाएगा : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने संगाकारा को कैसे किया शांत?
मेरठ IIMT यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत: आधी रात हॉस्टल में घुसा टीचर, मचा बवाल
बांद्रा में चला बुलडोजर तो भड़की हिंसा: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, 10 पर FIR दर्ज