हाल ही में पीएम मोदी द्वारा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को पारले मेलोडी गिफ्ट करने के बाद सोशल मीडिया और शेयर बाजार में एक अजीब हलचल देखी गई। वीडियो वायरल होते ही निवेशकों ने पारले इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम की कंपनी के शेयरों में अंधाधुंध खरीदारी शुरू कर दी, जिससे उसमें अपर सर्किट लग गया।
लेकिन मजे की बात यह है कि जिस कंपनी के शेयरों में लोग पैसा लगा रहे थे, उसका मेलोडी टॉफी बनाने वाली असली पारले प्रोडक्ट्स से कोई लेना-देना ही नहीं है।
हकीकत यह है कि मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स अभी तक शेयर बाजार में लिस्ट ही नहीं हुई है। यह पूरी तरह से एक प्राइवेट कंपनी है। बाजार में जो पारले इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम से शेयर ट्रेड कर रहा है, उसका मेलोडी से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। निवेशकों की जल्दबाजी ने उन्हें गलत कंपनी में निवेश करने पर मजबूर कर दिया।
क्या पारले अपना आईपीओ ला रही है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अभी तक आईपीओ के लिए कोई आधिकारिक प्रक्रिया शुरू नहीं की है। न तो कंपनी ने अभी तक सेबी (SEBI) के पास DRHP फाइल किया है और न ही कोई तारीख तय की है।
अभी कंपनी और कुछ बड़े बैंकों के बीच केवल शुरुआती दौर की बातचीत हुई है। यानी अभी तक आईपीओ को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है।
जब भी कोई कंपनी शेयर बाजार में कदम रखती है, तो उसे DRHP (Draft Red Herring Prospectus) फाइल करना होता है। यह एक जरूरी दस्तावेज है जिसमें कंपनी के भविष्य के प्लान, प्रमोटर्स की जानकारी, बिजनेस का तरीका और वित्तीय स्थिति का पूरा ब्यौरा होता है।
सेबी की मंजूरी के बाद ही आईपीओ आता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी कंपनी के नाम से भ्रमित होने के बजाय, आधिकारिक दस्तावेजों और खबरों की पुष्टि जरूर करें। फिलहाल, असली पारले का आईपीओ अभी काफी दूर की कौड़ी है।
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
मेलोडी का मीठा वार और हिंदी का शानदार रिटर्न गिफ्ट: मोदी-मेलोनी की केमिस्ट्री ने जीता सबका दिल
सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर अखिलेश यादव: क्या 2027 में प्रभु राम ही होंगे सपा की नैया के खेवनहार?
ट्विशा शर्मा मौत मामला: 10:50 या 12:05 बजे —मौत के समय में छिपी बड़ी साजिश?
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंदी में क्या कहा, जिसे सुन गदगद हो गए पीएम मोदी?
भारत को आंखें दिखाने के बाद अब यू-टर्न, नेपाल ने भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के सामने फैलाया हाथ
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: क्या दिल्ली की सत्ता से बेदखल होगी बीजेपी? बंगाल में सियासी पारा गरम
KKR vs MI: प्लेऑफ की जंग में कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला, जानें फ्री स्ट्रीमिंग डिटेल्स
राजनीति अलग, राष्ट्र सर्वोपरि : शरद पवार ने की पीएम मोदी की तारीफ
मुस्लिम आबादी पर रिजिजू का बयान: ओवैसी के साथ तीखी बहस, कांग्रेस पर भी साधा निशाना
टॉफी से लेकर झुकने तक: मेलिनी की वायरल डिप्लोमेसी ने बदली वैश्विक राजनीति की तस्वीर