प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इटली यात्रा और वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनकी मुलाकात इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। दोनों नेताओं के बीच की सहज केमिस्ट्री और उनके बीच हुए उपहारों के आदान-प्रदान ने न केवल राजनयिक बल्कि व्यक्तिगत संबंधों की भी एक नई मिसाल पेश की है।
मेलोडी टॉफी का मीठा अंदाज यात्रा के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। इसमें पीएम मोदी अपनी हमवतन इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट करते हुए नजर आए। इस अनोखे और सादगी भरे गिफ्ट ने इंटरनेट पर धूम मचा दी। इटली की पीएम ने इस वीडियो को खुद सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, पीएम मोदी मेरे लिए बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। इसके लिए शुक्रिया।
10 करोड़ व्यूज का रिकॉर्ड इस मुलाकात की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल इंस्टाग्राम पर ही इससे जुड़ा एक वीडियो 10 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग दोनों नेताओं के बीच के इस दोस्ताना अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इस पर कुछ राजनीतिक टीका-टिप्पणियां भी हुईं, लेकिन आम जनता की नजर में यह दो देशों के प्रमुखों के बीच आपसी गर्मजोशी का प्रतीक बना रहा।
मेलोनी का दिल छू लेने वाला रिटर्न गिफ्ट पीएम मोदी के मेलोडी टॉफी वाले गिफ्ट के जवाब में मेलोनी ने जो किया, उसने हर भारतीय का दिल जीत लिया। बुधवार को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, मेलोनी ने अपने संबोधन में हिंदी के एक प्रसिद्ध मुहावरे का इस्तेमाल किया।
उन्होंने पीएम मोदी की ओर देखते हुए कहा, परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। मेलोनी ने इसके बाद इसका अंग्रेजी अनुवाद भी किया और बताया कि भारत-इटली के रिश्ते इसी कड़ी मेहनत और विश्वास की नींव पर टिके हैं। मेलोनी का यह प्रयास न केवल सम्मानजनक था, बल्कि इसने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को एक नई ऊंचाई दी है।
रणनीतिक संबंधों को मिली मजबूती उपहारों और हंसी-मजाक से इतर, इस मुलाकात का एक बेहद गंभीर और महत्वपूर्ण पक्ष भी रहा। दोनों नेताओं ने भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निवेश और आर्थिक संबंधों को और अधिक मजबूत करने पर सहमति जताई। साथ ही, भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को दोनों देशों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देखा गया।
Parishram safalta ki kunji hai: il duro lavoro è la chiave del successo. Ecco, noi siamo abituati a costruire così le nostre relazioni”.@GiorgiaMeloni cita una frase indiana, nel corso delle dichiarazioni alla stampa a Villa Pamphilj con il primo ministro indiano @narendramodi pic.twitter.com/wemxzItBxG
— Sostenitori Governo Meloni (@iostoconGiorgia) May 20, 2026
झटका! OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, अब चुकानी होगी 5000 रुपये तक ज्यादा कीमत
केदारनाथ यात्रा में कुदरत का कहर: लैंडस्लाइड से थमा रास्ता, SDRF ने बचाई 10 हजार श्रद्धालुओं की जान
पारले मेलोडी के चक्कर में निवेशकों को चूना! क्या वाकई आ रहा है असली Parle का IPO?
राजनीति अलग, राष्ट्र सर्वोपरि : शरद पवार ने की पीएम मोदी की तारीफ
शादी के जश्न में काल बनकर आया बवंडर: हवा में तिनके की तरह उड़े टेंट और युवक, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
जब मेलोनी ने हिंदी में कहा परिश्रम ही सफलता की कुंजी है , रोम में गूंजी भारत की गूंज
वह 20 का होता तो टीम इंडिया में होता - वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख इंग्लैंड के दिग्गज ने खोली राज की बात
टॉफी से लेकर झुकने तक: मेलिनी की वायरल डिप्लोमेसी ने बदली वैश्विक राजनीति की तस्वीर
पढ़ाई करो, आंदोलन नहीं : मंत्री की नसीहत के बीच पटना में महिला अभ्यर्थियों को घसीटती दिखी पुलिस
ब्रह्मोस के बाद सूर्यास्त्र का कहर: 300 किमी दूर बैठे दुश्मन के होश उड़ाने आया भारत का नया घातक हथियार