इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बड़े ही आत्मविश्वास के साथ हिंदी के शब्दों का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं।
परिश्रम ही सफलता की कुंजी है
प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेलोनी ने कहा, भारत में एक शब्द बहुत प्रचलित है—परिश्रम। इसका अर्थ है कड़ी मेहनत। उन्होंने आगे हिंदी में कहा, परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
मेलोनी ने इस कहावत का अर्थ समझाते हुए कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता का रास्ता खोलती है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी मेहनत के दम पर भारत और इटली के रिश्ते नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
भारत-इटली रिश्तों का गोल्डन एरा
पीएम मेलोनी ने भारत और इटली के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज हमारे संबंध अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। मेलोनी ने सार्वजनिक रूप से पीएम मोदी के विजन और उनके नेतृत्व कौशल की जमकर सराहना की।
उन्होंने कहा, मैंने व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री मोदी के व्यावहारिक दृष्टिकोण को देखा है। सरकार में इतने लंबे समय तक रहने के बाद भी उनकी लोकप्रियता का स्तर अद्भुत है।
इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तालमेल
दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग को लेकर मेलोनी ने स्पष्ट खाका पेश किया। उन्होंने बताया कि अब भारत और इटली मिलकर कई अहम क्षेत्रों में काम करेंगे।
इनमें एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, रक्षा, कृषि-उद्योग और समुद्री परिवहन प्रमुख हैं। मेलोनी ने कहा कि आज हस्ताक्षरित हुए MoU (समझौता ज्ञापन) दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को एक नई दिशा में ले जाएंगे।
नया अध्याय और अटूट दोस्ती
इटली की प्रधानमंत्री ने इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि हमारी यह दोस्ती और आपसी तालमेल भविष्य में बड़ी सफलता का आधार बनेगी। यह वीडियो न केवल दोनों नेताओं के बीच के सहज तालमेल को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख को भी प्रदर्शित करता है।
#WATCH | Rome: परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, Italian PM Giorgia Meloni uses the Hindi proverb to describe PM Modi s visit and India-Italy relations.
— ANI (@ANI) May 20, 2026
Italian PM Giorgia Meloni says, This visit of yours is an honour for us. It opens a new page in the relations with our… pic.twitter.com/phreZRGYkn
आउट होकर आपा खो बैठे सलमान आगा, ICC ने दिखाई लाल आंख
21 मई का मौसम: उत्तर भारत में लू का रेड अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-तूफान का तांडव
आक्रामक राहुल का पीएम मोदी पर तंज: आर्थिक तूफान के मुहाने पर भारत और पीएम विदेश में बांट रहे टॉफी
KKR vs MI: ईडन गार्डन्स में जसप्रीत बुमराह रचेंगे इतिहास, 350 विकेट के जादुई आंकड़े पर नजर
राहुल गांधी का बड़ा हमला: मोदी-शाह और RSS को बताया गद्दार , देश बेचने का लगाया आरोप
रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा हमला: पीएम मोदी और अमित शाह को बताया गद्दार
भीषण गर्मी का अग्निपथ : UP में 48 डिग्री के पार पारा, दिल्ली से राजस्थान तक झुलस रहा उत्तर भारत
करण कुंद्रा ने घुटनों पर बैठकर तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, डायमंड रिंग देख इमोशनल हुईं एक्ट्रेस
ट्रंप के बाद पुतिन की ड्रैगन से दोस्ती: बीजिंग में 40 बड़े समझौतों का ब्लूप्रिंट तैयार
ब्रह्मोस के बाद सूर्यास्त्र का कहर: 300 किमी दूर बैठे दुश्मन के होश उड़ाने आया भारत का नया घातक हथियार