लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और संघ पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। रायबरेली में दिए अपने एक बयान और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सीधे तौर पर निशाने पर लिया है।
गद्दार वाले बयान से मचा सियासी बवाल राहुल गांधी ने एक ट्वीट के जरिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जब भी भाजपा-RSS के लोग उनसे मिलें, तो उनसे खुलकर कहें कि वे गद्दार हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है। उन्होंने संविधान, गांधी जी और अंबेडकर जी के मूल्यों पर हमला करने का भी आरोप लगाया।
विदेश यात्रा और दोहरे मापदंड पर सवाल राहुल ने प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी जनता को तो सोना न खरीदने और विदेश न जाने की सलाह देते हैं, लेकिन खुद हजारों करोड़ के जहाज में विदेश यात्रा करते हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में देश गंभीर आर्थिक संकट और महंगाई का सामना करेगा।
अंबानी-रूस कनेक्शन का जिक्र पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर हमला बोलते हुए राहुल ने अंबानी का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अंबानी रूस से पेट्रोल खरीदकर उसे विदेश में बेच रहे हैं और उस कमाई से प्रधानमंत्री मोदी की फंडिंग की जा रही है। उन्होंने इसे एक बड़े आर्थिक तूफान की आहट बताया।
यूपी के डिप्टी सीएम का तीखा पलटवार राहुल गांधी के इस बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को मानसिक दिवालियापन करार दिया। मौर्य ने कहा कि मोदी और शाह खुद्दार हैं और राहुल का उन्हें गद्दार कहना उनकी हताशा दिखाता है।
हार का शतक लगाने की ओर कांग्रेस? डिप्टी सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में लगातार हारने के कारण राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने याद दिलाया कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस अब हार का शतक लगाने के करीब पहुंच चुकी है, इसलिए वे ऐसे बेतुके और अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।
*जब भी BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए 👇
— Congress (@INCIndia) May 20, 2026
नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं। BJP-RSS गद्दार हैं, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है।
BJP-RSS ने संविधान पर, वीरा पासी जी, गांधी जी और अंबेडकर जी पर हमला… pic.twitter.com/PiMQnRRmW8
बादामी गुफा मंदिर में बवाल: ASI कर्मचारी को चप्पल पहने देख भड़की महिला, वीडियो हुआ वायरल
अमाल मलिक का बड़ा खुलासा: नेपोटिज़्म भी अब नहीं बचा पा रहा, 60 फिल्मों से किया गया बाहर
रोम में दोस्ती का नया अध्याय: मेलोनी ने गर्मजोशी से किया पीएम मोदी का स्वागत
Google I/O 2026: अब चश्मे से होगा दुनिया का काम, Gemini AI के साथ लॉन्च हुए स्मार्ट ग्लास
राजस्थान से दिल्ली तक हीटवेव का तांडव: पारा 46 डिग्री के पार, 5 दिनों का ऑरेंज अलर्ट
रोम में भारत-इटली की नई दोस्ती: डिनर, कोलोसियम और एक ही कार में चर्चा
पीएम मोदी का मेलोडी सरप्राइज: इटली की पीएम मेलोनी को दी खास टॉफियां, वायरल हुआ वीडियो
मैं सबको बताना नहीं चाहता था, लेकिन... : वैभव सूर्यवंशी ने किसके लिए किया A वाला सेलिब्रेशन?
हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में साजिश की बू: टॉयलेट से मिला पेट्रोल में भीगा कपड़ा, मची अफरा-तफरी
KKR vs MI: प्लेऑफ की जंग में कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला, जानें फ्री स्ट्रीमिंग डिटेल्स