उत्तर और मध्य भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। थार रेगिस्तान और पाकिस्तान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर से लेकर राजस्थान तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने हालात की गंभीरता को देखते हुए अगले 5 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म राजस्थान पिछले कई दिनों से भयंकर लू की मार झेल रहा है। चित्तौड़गढ़ 46.3 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका बन गया है। इसके अलावा श्रीगंगानगर (45.9°C), अलवर (45.8°C) और पीलानी (45.3°C) में भी पारा उफान पर है। राजधानी जयपुर में भी तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रातें भी रहेंगी तपती और उमस भरी मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। अगले 4-5 दिनों तक दिन का तापमान 44-45 डिग्री के बीच बना रहेगा। सबसे चिंताजनक बात यह है कि रात का तापमान भी सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रहने वाला है, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे भीषण तपिश का सामना करना पड़ेगा।
दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मंगलवार को इस सीजन की पहली भीषण लू दर्ज की गई। सफदरजंग और पालम में तापमान 45.1 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं, दिल्ली के रिज इलाके में पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 2024 के बाद से मई का सबसे गर्म दिन है।
रेगिस्तानी हवाओं ने दिल्ली को बनाया भट्टी विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में बढ़ी इस तपिश की मुख्य वजह उत्तर-पश्चिमी हवाएं हैं। राजस्थान के थार रेगिस्तान से होकर आ रही ये शुष्क हवाएं दिल्ली के वातावरण को भट्टी की तरह गर्म कर रही हैं। यह स्थिति अगले एक सप्ताह तक बनी रहने का अनुमान है।
प्रदूषण का डबल अटैक , NCR में GRAP-1 लागू भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता भी खराब हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 208 यानी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। इसे देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-1) लागू कर दिया है ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।
*VIDEO | Jaipur: Rajasthan reels under blistering heat as an orange alert is issued for the Bikaner division. Jaipur IMD Director Radhe Shyam Sharma says, “Over the past three to four days, both day and night temperatures have continuously increased in Rajasthan. At present,… pic.twitter.com/WK82NxyDQC
— Press Trust of India (@PTI_News) May 19, 2026
NEET री-एग्जाम का तनाव: केजरीवाल का छात्रों को जीत का मंत्र और सफर के लिए बड़ा ऐलान
हार के बाद आपा खो बैठे ऋषभ पंत: ड्रेसिंग रूम की हताशा या मैदान का तनाव?
20 मई का मौसम: उत्तर भारत झुलसने को तैयार, पारा 46 डिग्री के पार; जानें आपके शहर का हाल
राजस्थान से दिल्ली तक हीटवेव का तांडव: पारा 46 डिग्री के पार, 5 दिनों का ऑरेंज अलर्ट
रोम में मेलोडी का जलवा: पीएम मोदी के स्वागत में मेलोनी का खास अंदाज, वायरल हुई सेल्फी
इंसाफ की खातिर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान: मां का कटा हाथ थर्माकोल डिब्बे में लेकर मांगी मदद
T20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सीरीज से बाहर
दिल्ली-NCR में 46 डिग्री की तपिश से टॉर्चर , 19 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
क्या पाकिस्तान लिखेगा इतिहास या फिर होगी शर्मनाक हार? बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट का रोमांच चरम पर
भारतीय वनडे टीम का हुआ ऐलान: 5 बड़े बदलाव, संजू सैमसन फिर बाहर, हार्दिक-ईशान की वापसी