नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के चक्कर में शेयर बाजार के निवेशकों ने भारी गच्चा खा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा के दौरान मेलोनी को दी गई एक टॉफी ने बाजार में ऐसा भ्रम फैलाया कि निवेशकों ने बिना सोचे-समझे गलत कंपनी के शेयरों में पैसे झोंक दिए। नतीजा यह रहा कि एक ऐसी कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया, जिसका उस टॉफी से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।
क्या थी पूरी गलतफहमी? दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का एक पैकेट भेंट किया। मेलोनी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में मेलोडी नाम सुनते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे दिग्गज एफएमसीजी कंपनी पारले (Parle) से जोड़ दिया। निवेशकों को लगा कि यह पारले प्रोडक्ट्स के ब्रांड प्रमोशन का हिस्सा है और उन्होंने ताबड़तोड़ खरीदारी शुरू कर दी।
गलत कंपनी पर लगा दांव निवेशकों की इस हड़बड़ी में शिकार हुई पारले इंडस्ट्रीज लिमिटेड । बुधवार दोपहर 2:31 बजे तक इस कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया और भाव 5.25 रुपये तक पहुंच गया। हकीकत यह है कि पीएम मोदी ने जिस मेलोडी टॉफी का जिक्र किया, उसे बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स एक निजी कंपनी है और वह शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है। वहीं, जिस पारले इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदे गए, उसका काम मुख्य रूप से इंफ्रा और रियल एस्टेट से जुड़ा है।
प्राइवेट ही रहेगी पारले प्रोडक्ट्स इस पूरे वाकये पर पारले प्रोडक्ट्स ने स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह भारतीय उत्पादों के लिए वैश्विक मंच मिलने जैसा है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि पारले प्रोडक्ट्स फिलहाल शेयर बाजार में लिस्ट होने की कोई योजना नहीं बना रही है और वह निजी कंपनी के तौर पर ही काम करती रहेगी।
सीख: नाम से न जाएं, काम देखें यह घटना शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक बड़ा सबक है। नाम की समानता देखकर निवेश करना कितना जोखिम भरा हो सकता है, यह इस केस में साफ देखा गया। बाजार में नाम से मिलती-जुलती कई कंपनियां होती हैं, इसलिए किसी भी स्टॉक को खरीदने से पहले उसके कामकाज और बैकग्राउंड की पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी है।
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
रोम में गूंजा मेलोडी-मेलोडी ! मेलोनी को मिला पीएम मोदी का खास तोहफा
मेलोडी का जलवा बरकरार: डिनर और कोलोजियम की सैर के साथ पीएम मोदी-मेलोनी की केमिस्ट्री ने फिर जीता इंटरनेट
पीएम मोदी और मेलोनी की कोलोसियम विजिट: जानें 2,000 साल पुराने इस खूनी अजूबे का रहस्य
मेलोनी को मोदी का मीठा तोहफा: कूटनीति के बीच वायरल हुई मेलोडी की मिठास
वैभव सूर्यवंशी का सिक्सर धमाका : IPL इतिहास में रचा नया कीर्तिमान
भीषण गर्मी का अग्निपथ : UP में 48 डिग्री के पार पारा, दिल्ली से राजस्थान तक झुलस रहा उत्तर भारत
नेपाल की मुफ्त यात्रा! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए नेपाल सरकार का धमाकेदार ऑफर
पीएम मोदी का इटली की पीएम मेलोनी को स्वीट सरप्राइज: उपहार में दी मशहूर मेलोडी , वायरल हुआ वीडियो
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने रचा इतिहास, 220+ रन चेज में पंजाब किंग्स को पछाड़ा
‘पापा नाक रगड़कर माफी मांगें’: ट्विशा शर्मा की मौत ने खोले दहेज की काली दुनिया के पन्ने