प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान एक बेहद आत्मीय और हल्का-फुल्का पल चर्चा का केंद्र बन गया है। हाई-लेवल डिप्लोमैटिक मीटिंग से ठीक पहले पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर मेलोडी टॉफी का पैकेट उपहार में दिया।
पीएम मोदी हमारे लिए गिफ्ट लाए हैं इस मुलाकात का वीडियो जॉर्जिया मेलोनी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है। वीडियो में मेलोनी हाथ में मेलोडी टॉफी का पैकेट थामे हुए मुस्कुराते हुए कह रही हैं, प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक तोहफा लाए हैं, यह मेलोडी है। मेलोनी ने इस पोस्ट के जरिए पीएम मोदी का आभार भी व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर मेलोडी का जलवा वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग पुराने मशहूर विज्ञापन को याद करते हुए लिख रहे हैं- मेलोडी इतनी चॉकलेट है, तो क्यों न हो? कई यूजर्स इसे भारत की सॉफ्ट डिप्लोमेसी का नया उदाहरण बता रहे हैं, जो कूटनीति में भी भारतीय आत्मीयता को जोड़ती है।
मेलोडी 2.0 मोमेंट पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की केमिस्ट्री पहले भी कई बार चर्चा में रही है। पिछले G20 शिखर सम्मेलन में उनकी सेल्फी और मेलोडी (Melodi) हैशटैग काफी वायरल हुआ था। अब टॉफी वाले इस छोटे से वाकये को सोशल मीडिया पर मेलोडी 2.0 मोमेंट के रूप में देखा जा रहा है।
कूटनीति में मिठास और मजबूती यह दौरा केवल मेलोडी तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और इटली के बढ़ते रणनीतिक रिश्तों के लिए बेहद अहम है। दोनों देश जॉइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029 पर काम कर रहे हैं। रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार और तकनीक जैसे क्षेत्रों में भारत और इटली के बीच साझेदारी लगातार गहरी होती जा रही है।
गंभीर कूटनीतिक चर्चाओं के बीच इस छोटे से गिफ्ट ने यह साबित कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सहजता और आपसी तालमेल की एक अलग ही अहमियत होती है। फिलहाल, इंटरनेट पर यह मेलोडी पल हर किसी का दिल जीत रहा है।
#WATCH | Thank you for the gift , tweets Prime Minister of Italy, Giorgia Meloni
— ANI (@ANI) May 20, 2026
She says, Prime Minister Modi brought as a gift, a very, very good toffee- Melody
(Video Source: Giorgia Meloni/ X ) pic.twitter.com/wbMALD723q
वैभव सूर्यवंशी की बचकानी हरकत: अवॉर्ड लेते ही मैदान पर उतारी पैंट, वीडियो हुआ वायरल
हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में साजिश की बू: टॉयलेट से मिला पेट्रोल में भीगा कपड़ा, मची अफरा-तफरी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: 10:50 या 12:05 बजे —मौत के समय में छिपी बड़ी साजिश?
पाकिस्तान का शर्मनाक पतन: बांग्लादेश के आगे घुटने टेके, टेस्ट सीरीज में हुआ क्लीन स्वीप
पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती: वो 5 पल जिसने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
मैं सबको बताना नहीं चाहता था, लेकिन... : वैभव सूर्यवंशी ने किसके लिए किया A वाला सेलिब्रेशन?
रोम में दोस्त से मिले पीएम मोदी: कोलोसियम में डिनर और रणनीतिक साझेदारी पर मंथन
ईरान समझौते के लिए बेताब, ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध, तेल की कीमतें औंधे मुंह गिरेंगी
भारत को आंखें दिखाने के बाद अब यू-टर्न, नेपाल ने भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के सामने फैलाया हाथ
रोम की शाम, भारत-इटली की नई उड़ान: कोलोसियम में पीएम मोदी और मेलोनी की विशेष मुलाकात