पीएम नरेंद्र मोदी का हालिया नार्वे दौरा कूटनीतिक चर्चाओं के बीच एक नए विवाद की भेंट चढ़ गया है। नार्वे के एक स्थानीय अखबार में पीएम मोदी का एक विवादित कार्टून छापा गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है।
सपेरे के रूप में चित्रण पर भड़के भारतीय इस कार्टून में पीएम मोदी को एक पारंपरिक सपेरे के रूप में दिखाया गया है, जिसके हाथ में सांप की जगह पेट्रोल की पाइप दिखाई गई है। अखबार ने इसे A clever and slightly annoying man (एक चालाक और थोड़ा परेशान करने वाला आदमी) शीर्षक के साथ प्रकाशित किया है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे नस्लवादी करार देते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि यह पश्चिमी मीडिया की पुरानी औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है, जो आज भी भारत को सपेरों का देश वाले स्टीरियोटाइप से बाहर नहीं देख पा रही है।
पीएम मोदी का पुराना बयान चर्चा में यह कोई पहली बार नहीं है जब विदेशी मीडिया पर भारत को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगा है। पीएम मोदी ने खुद 2014 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में कहा था कि दुनिया कभी भारत को सपेरों का देश मानती थी, लेकिन अब भारत आईटी और टेक्नोलॉजी की महाशक्ति बन चुका है। अब वही पुरानी छवि फिर से उछाले जाने पर भारतीयों में नाराजगी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस और विवाद की पृष्ठभूमि यह विवाद तब शुरू हुआ जब नार्वे की पत्रकार हेला लिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी से प्रेस फ्रीडम और मानवाधिकारों को लेकर सवाल पूछे। जब पीएम मोदी ने इन सवालों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनस गाहर के साथ वहां से निकल गए, तो यह वीडियो वायरल हो गया।
इस घटना के बाद से ही माहौल गरमाया हुआ है। भारतीय राजनयिक सिबि जॉर्ज ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि कुछ विदेशी संस्थाएं भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझे बिना अधूरी जानकारी के आधार पर टिप्पणी कर रही हैं।
औपनिवेशिक सोच पर सवाल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने इस कार्टून की तीखी आलोचना की है। लोगों का कहना है कि एक विकसित होते भारत को आज भी अपमानजनक तरीके से चित्रित करना यह बताता है कि पश्चिमी मीडिया के एक वर्ग में भारत के प्रति अब भी दुर्भावना और नस्लवादी सोच जीवित है।
Norway s Aftenposten publishes racist cartoon of PM Modi as a snake charmer a disgraceful display of colonial arrogance. pic.twitter.com/kjK6XP8uID
— AsiaWarZone (@AsiaWarZone) May 19, 2026
स्वागत है मेरे दोस्त : इटली में मोदी-मेलोनी की शानदार केमिस्ट्री, साझा भविष्य पर चर्चा
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में साजिश की बू: टॉयलेट से मिला पेट्रोल में भीगा कपड़ा, मची अफरा-तफरी
रोम में ऐतिहासिक मुलाकात: पीएम मोदी और मेलोनी ने साथ घूमा दुनिया का अजूबा कोलोसियम
विजय की सियासी डगर मुश्किल: शपथ के 10 दिन बाद ही सहयोगी दल ने दी समर्थन वापसी की धमकी
यूपी में बहार: 21 हजार से ज्यादा शिक्षक और अनुदेशकों की भर्ती का ऐलान, सीएम योगी का बड़ा तोहफा
सर, प्लीज देख लो : भारत-पाकिस्तान मैच के लिए आकाश चोपड़ा की BCCI से बड़ी अपील
दिल्ली-NCR में दोहरी मार: झुलसाती गर्मी के बीच दम घोंटने लगी हवा, GRAP-1 लागू
मिलावटी हल्दी का घातक सच: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान
बंगाल की राजनीति में हड़कंप: TMC के पुष्पा ने फाल्टा सीट से किया सरेंडर, सीएम शुभेंदु अधिकारी के वादे का असर