सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मॉस्को के प्रतिष्ठित ‘फ्रेंडशिप ऑफ नेशंस’ (Friendship of Nations) फव्वारे में कुछ भारतीय पर्यटक कपड़े धो रहे हैं। इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर काफी विवाद और तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
क्या है वायरल दावा? इंस्टाग्राम और ट्विटर (अब X) पर कई अकाउंट्स ने इस वीडियो को साझा करते हुए दावा किया कि भारतीय पर्यटकों ने रूस के एक हेरिटेज साइट पर कपड़े धोकर मर्यादा को तार-तार किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में यह भी जोड़ा गया कि ये पर्यटक दावा कर रहे हैं कि उनके देश में यह सामान्य बात है।
वीडियो की असलियत क्या है? पड़ताल के दौरान हमने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स निकालकर रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यूट्यूब पर KOMETA चैनल पर एक वीडियो मिला, जिसे 5 अप्रैल 2026 को अपलोड किया गया था। वीडियो के विवरण में स्पष्ट किया गया था कि यह फुटेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके तैयार की गई है।
99.9% AI का प्रमाण सच्चाई की पुष्टि के लिए हमने इस वीडियो को AI कंटेंट डिटेक्टर HIVE Moderation पर स्कैन किया। जांच के परिणामों में यह सामने आया कि यह वीडियो 99.9% पूरी तरह से AI-जेनरेटेड है। यानी, असलियत में ऐसी कोई घटना कहीं नहीं हुई है।
निष्कर्ष वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है। रूस के किसी भी ऐतिहासिक स्थान पर ऐसी कोई घटना नहीं घटी है। यह केवल लोगों को गुमराह करने और एक विशेष समुदाय की छवि खराब करने के उद्देश्य से बनाया गया कंप्यूटर-जनित कंटेंट है। हम पाठकों से अपील करते हैं कि ऐसे अनियंत्रित और संदिग्ध वीडियो पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
Un grupo de visitantes indios fue captado lavando ropa en la fuente “Amistad de los Pueblos” en Moscú, un sitio considerado patrimonio cultural. Según relataron, aseguraron que esta práctica es algo normal en su país. pic.twitter.com/g8MFlGY1rm
— Zona Mixta (@MixtaZona21) May 11, 2026
ट्विशा शर्मा मामला: यूपी के पूर्व DGP विक्रम सिंह ने उठाए सवाल, कहा- मौत की कहानी गले नहीं उतर रही
ऑफिस के अंदर बॉस की गंदी हरकत का CCTV वीडियो वायरल, देखकर सन्न रह गए लोग
क्या सड़क पर नमाज पढ़ना जायज है? मुस्लिम सांसद का बड़ा बयान
ट्विशा शर्मा मौत मामला: बेटी की लाश 7 दिन से मोर्चरी में, या तो न्याय दो या हमें भी मार डालो
RR vs LSG: मिचेल मार्श की तूफानी पारी, शतक से चूके लेकिन लखनऊ ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर
सिर कलम करने की धमकी पर TMC सांसद सायोनी घोष का कड़ा रुख, PM मोदी और गृह मंत्री से लगाई गुहार
ट्रम्प के दौरे के तुरंत बाद बीजिंग पहुंचे पुतिन, अमेरिका की घेराबंदी के लिए रची जा रही है नई रणनीति
CBSE 12वीं रिजल्ट: स्कैन कॉपी पाने का मौका बढ़ा, अब 23 मई तक करें आवेदन
CBSE 12वीं रिवैल्यूएशन: आवेदन में आ रही तकनीकी दिक्कतों से छात्र परेशान, बोर्ड ने बढ़ाई तारीख
जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर ड्रैगन का धमाका: टीजर देख फैंस ने कहा- यह तो ब्लॉकबस्टर है!