आईपीएल 2026 में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए मुकाबले के बाद टॉस को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। फैंस ने टॉस प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे फिक्स करार दिया है।
विवाद की जड़ मैच का टॉस वीडियो है। यूजर्स का दावा है कि पैट कमिंस ने टॉस के दौरान टेल्स कॉल किया था, लेकिन मैच रेफरी ने उसे चेन्नई के पक्ष में दे दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि टॉस का सिक्का गिरने के बाद गायकवाड़ ने बल्लेबाजी का फैसला लिया, जिसे सुनकर कमिंस हैरान दिखे।
फैसले के बाद पैट कमिंस का अपनी टीम की तरफ देखकर दोनों हाथ फैलाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। नेटिजंस का मानना है कि कमिंस का यह रिएक्शन इशारा कर रहा था कि उन्होंने तो सही कॉल किया था, लेकिन फैसला उनके खिलाफ गया।
सोशल मीडिया पर दो गुट बन गए हैं। एक वर्ग का कहना है कि टॉस फिक्स था, वहीं दूसरा गुट इसे केवल गलतफहमी बता रहा है। जानकारों का मानना है कि मैदान में भारी शोर और कमिंस के बोलने के लहजे (एक्सेंट) के कारण शायद मैच रेफरी या किसी को उसे सुनने में गलती हुई हो। फिलहाल, इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
टॉस विवाद के बीच आईपीएल 2026 की अंक तालिका का समीकरण भी बदल गया है। आरसीबी, एसआरएच और गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ का टिकट कटा चुकी हैं। अब आखिरी एक स्थान के लिए पांच टीमों के बीच कांटे की टक्कर है। सीएसके की हालिया हार ने दिल्ली कैपिटल्स समेत कई टीमों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे फिर से खोल दिए हैं।
🚨 Toss update from Chennai 🚨@ChennaiIPL won the toss and elected to bat first against @Sunrisers
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
Updates ▶️ https://t.co/4SxAzYKEvY#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH pic.twitter.com/u4gjxRo6HK
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार: भारी हथियारों के जखीरे के साथ 6 उग्रवादी गिरफ्तार
महंगाई का नया झटका: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, आम आदमी की जेब पर भारी असर
नॉर्वे की पत्रकार के भारत पर भरोसे वाले सवाल पर गरमाया माहौल, प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया करारा जवाब
ट्विशा शर्मा मौत मामला: मेरी कोख से जन्मी थी वो, गंदे लोग झूठ बोल रहे , मां का छलका दर्द
मिलावटी हल्दी का घातक सच: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान
भीषण गर्मी और लू का कहर: सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, इन बातों का रखें खास ख्याल
संजू सैमसन की धोनी जैसी फुर्ती और क्लासेन से भिड़ंत, चेपॉक पर मचा बवाल
चलती ट्रेन में ठगी का पर्दाफाश: पावर बैंक के अंदर से निकली मिट्टी, पोल खुली तो वेंडर ने दी धमकी
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: कम नंबरों से हैं परेशान? री-इवैल्युएशन के लिए ऐसे करें अप्लाई
6 साल दर-दर भटकी शमीमा, जन सुनवाई में मिला इंसाफ: पुलिस को थमा 15 दिन का अल्टीमेटम