आईपीएल 2026 के आखिरी पड़ाव पर एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने क्रिकेट के गलियारों में हलचल मचा दी है। 18 मई को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी, लेकिन जीत से ज्यादा चर्चा ईशान किशन की उस हरकत की हो रही है, जिसने सीएसके फैंस के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया।
ईशान का विवादास्पद सेलिब्रेशन मैच खत्म होने के बाद हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने मैदान पर कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। किशन ने सीएसके के मशहूर एंथम व्हिसल पोडु का सिग्नेचर स्टेप करके फैंस को चिढ़ाया। यही नहीं, मैदान से बाहर जाते वक्त उन्होंने फैंस की ओर उंगली दिखाकर गो होम (अपने घर जाओ) जैसा इशारा किया। इस व्यवहार को फैंस ने बेहद खराब स्पोर्ट्समैनशिप करार दिया है।
धोनी के भावुक मौके को बनाया निशाना यह मुकाबला चेन्नई का घरेलू मैदान पर इस सीजन का आखिरी मैच था, जिसे एमएस धोनी का भी चेपॉक में विदाई मैच माना जा रहा था। हार के बावजूद फैंस वहां अपने थाला को आखिरी बार देखने के लिए रुके हुए थे। ऐसे भावुक और कठिन समय में किशन का यह बर्ताव फैंस को नागवार गुजरा। समर्थकों का कहना है कि धोनी के प्रति सम्मान जताने के बजाय किशन ने उनकी भावनाओं का मजाक उड़ाया।
सोशल मीडिया पर येलो आर्मी का गुस्सा घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर ईशान किशन की कड़ी आलोचना हो रही है। फैंस उन्हें ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं, तुम सीएसके को नहीं, खुद को जलील कर रहे हो। फैंस का मानना है कि क्रिकेट एक जेंटलमैन गेम है और विरोधी टीम के समर्थकों का इस तरह अपमान करना खेल की गरिमा के खिलाफ है। एक यूजर ने तो यहां तक कहा कि यह हरकत उनकी सस्ती लोकप्रियता पाने की हताशा को दिखाती है।
क्या रहा मैच का हाल? विवादों से इतर अगर मैच की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 180 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 47 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली और जीत के हीरो रहे। हालांकि, उनकी तूफानी बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी मैदान पर की गई बदतमीजी अब चर्चा का विषय बन गई है।
Telling the fans to leave and mocking them? Chepauk has always shown respect to players.
— స్వʀᴏᴏᴘ 𝕏 (@swaroop__28) May 19, 2026
We ll remember this, Ishan Kishan. Enjoy your peak while it lasts, because form is temporary and the tables always turn. You still have to play us again. pic.twitter.com/SBuP4TyoBo
क्या चेपॉक में दिखा धोनी का आखिरी लैप ऑफ ऑनर ? चेन्नई में भावनाओं का सैलाब
पुणे पोर्श कांड: एक-एक कर सब छूट रहे , बेटे को खोने वाली मां की सिस्टम से तीखी गुहार
अमेरिकी फिटनेस स्टार एश्टन हॉल का गोंडा दौरा: बृजभूषण की आलीशान कोठी और हनुमान गदा देख रह गए दंग
6 साल दर-दर भटकी शमीमा, जन सुनवाई में मिला इंसाफ: पुलिस को थमा 15 दिन का अल्टीमेटम
हैदराबाद वॉटर बोर्ड मैनेजर के घर कुबेर का खजाना : 1.10 करोड़ कैश, सोने की ईंटें और 100 करोड़ की संपत्ति का भंडाफोड़
दिल्ली की सड़कों पर आज अलर्ट: 19 मई को इन रास्तों से बचें, वरना फंस सकते हैं जाम में
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: कम नंबरों से हैं परेशान? री-इवैल्युएशन के लिए ऐसे करें अप्लाई
ईशान किशन का विवादास्पद सेलिब्रेशन: चेन्नई में व्हिसल का शोर और दिग्गजों का समर्थन
स्कूल बना अखाड़ा: प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
चिकन नेक पर सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दांव: केंद्र को सौंपी 120 एकड़ जमीन, पूर्वोत्तर की सुरक्षा हुई अभेद्य