केरल में नई यूडीएफ (UDF) सरकार ने सत्ता संभालते ही आम जनता और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़े तोहफों का पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री वीडी सतीसन की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में कई कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई गई है।
आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सौगात सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के वेतन में 1,000 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही, आशा कार्यकर्ताओं को हर महीने 3,000 रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। इतना ही नहीं, उनकी रिटायरमेंट पेंशन पर भी सरकार जल्द ही कोई ठोस फैसला लेने की तैयारी में है।
रसोइयों और शिक्षकों के वेतन में भी इजाफा कैबिनेट ने केवल आंगनबाड़ी तक ही सीमित न रहकर, स्कूलों में कार्यरत रसोइयों, सहायिकाओं और प्री-प्राइमरी शिक्षकों के वेतनमान में भी 1,000 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
केरल में बुजुर्गों के लिए अलग विभाग मुख्यमंत्री ने राज्य में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने बुजुर्गों के लिए एक अलग वृद्धजन विभाग बनाने की घोषणा की है। इस तरह का विशेष विभाग बनाने वाला केरल देश का पहला राज्य बन जाएगा।
15 जून से महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए सीएम ने ऐलान किया कि 15 जून से महिलाएं केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार का लक्ष्य जापान के परिवहन मॉडल की तर्ज पर राज्य में नई व्यवस्था लागू करना है।
राजनीतिक और प्रशासनिक फैसले कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सीएम सतीसन ने अलाप्पुझा में यूथ कांग्रेस और केएसयू कार्यकर्ताओं पर हमले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का आदेश दिया। साथ ही, 16वीं विधानसभा का सत्र 21 मई से शुरू करने और के. सुधाकरन को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करने पर भी मुहर लगाई गई।
बता दें कि कांग्रेस नेता वीडी सतीसन ने सोमवार को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 10 साल बाद राज्य में यूडीएफ की वापसी ने कई बड़े नीतिगत बदलावों की उम्मीदें जगा दी हैं।
VIDEO | Thiruvananthapuram, Kerala: CM VD Satheesan says, We haven t forgotten Anganwadi workers, their honorarium is being increased by Rs 1000.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/7E6oDy8ioc
ओस्लो में भारत-नॉर्वे की नई इबारत: PM मोदी और जोनास गहर स्टोरे ने किया ऐतिहासिक कैसल का दौरा
ट्विशा शर्मा मौत मामला: मेरी कोख से जन्मी थी वो, गंदे लोग झूठ बोल रहे , मां का छलका दर्द
BCCI का बड़ा ऐलान: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का नया स्क्वाड, शुभमन गिल संभालेंगे कमान
ऋषभ पंत पर गिरा BCCI का गाज, टेस्ट की कप्तानी से हटे, वनडे टीम से हुए बाहर
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के सेट पर आलिया-शरवरी की एंट्री! वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
डुबारे कैंप हादसा: महिला टूरिस्ट के बाद अब उस हाथी की भी मौत जिसने कुचला था
मिलावटी हल्दी का घातक सच: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान
बस्तर से खत्म हुआ नक्सलवाद का काला अध्याय , गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के सेट पर आलिया-शरवरी की एंट्री, वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
पुष्पा वाले TMC नेता जहांगीर खान का यू-टर्न, फलता उपचुनाव से अचानक हटे पीछे