बस्तर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बस्तर का दौरा कर एक ऐतिहासिक घोषणा की। शाह ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि तय समय-सीमा 31 मार्च, 2026 से पहले ही बस्तर नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो चुका है।
कांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री बस्तर में सेंट्रल रीजनल काउंसिल की 26वीं बैठक को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है। हालांकि, उन्होंने इस सफलता का श्रेय लेने के बजाय कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने के इस महत्वपूर्ण अभियान में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कभी साथ नहीं दिया।
दिसंबर 2023 से बदली तस्वीर शाह ने याद दिलाया कि 13 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के गठन के तुरंत बाद ही नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि आज बस्तर के लोगों में भविष्य को लेकर जो उत्साह और आत्मविश्वास दिख रहा है, वह स्पष्ट करता है कि शांति की वापसी हो चुकी है।
अब सुरक्षा कैंप बनेंगे सेवा डेरा बस्तर को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार ने यहां लगभग 200 सुरक्षा कैंप स्थापित किए थे, जहां सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाला था। अब जबकि इलाका नक्सलमुक्त हो चुका है, इन कैंपों का स्वरूप बदला जा रहा है।
गृह मंत्री ने जानकारी दी कि पहले चरण में लगभग 70 कैंपों को शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा में तब्दील किया जाएगा। उन्होंने कल ही इसका उद्घाटन किया है, जिसका उद्देश्य इन क्षेत्रों में विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देना है।
संकल्प हुआ पूरा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस उपलब्धि को चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में हमने बस्तर को नक्सलमुक्त करने का जो संकल्प लिया था, उसे धरातल पर उतारना काफी कठिन था। लेकिन आज नक्सलियों का कैडर पूरी तरह खत्म हो चुका है और बस्तर अब मुख्यधारा से जुड़कर विकास की ओर अग्रसर है।
*#WATCH | Bastar, Chhattisgarh: Union Home minister Amit Shah says, Just yesterday, I inaugurated the Shaheed Veer Gundadhur Seva Dera. It is a concept in order to free the entire district, including the larger Bastar region, from Naxalism, the Home Ministry of the Government of… pic.twitter.com/UdwUXaLRaU
— ANI (@ANI) May 19, 2026
अमेरिकी फिटनेस स्टार एश्टन हॉल का गोंडा दौरा: बृजभूषण की आलीशान कोठी और हनुमान गदा देख रह गए दंग
IPL 2026: क्या चेन्नई सुपर किंग्स का सफर हुआ खत्म? प्लेऑफ की राह में बिछी कांटों की बिसात
सड़क जाम करना पड़ा भारी: युवक की बाइक को JCB ने पल भर में किया चकनाचूर
जनसंख्या नियंत्रण और सड़क पर नमाज: सीएम योगी के दो टूक बयान के क्या हैं मायने?
IPL 2027 में थाला की वापसी? सुरेश रैना ने धोनी के साथ हुई उस गुपचुप बातचीत का खोला राज
अपने समर्थकों को काबू में रखें तेजस्वी: मांझी के बेटे की चेतावनी, दलित अब डरने वाले नहीं
बॉक्स ऑफिस पर करुप्पु का जलवा: सीएम विजय ने सूर्या और तृषा की फिल्म को दी बधाई
नॉर्वे में PM मोदी से सवाल करने वाली पत्रकार कौन? भारत के सख्त रुख के बाद छिड़ी बहस
कलेक्टर के सामने बिलख उठा अन्नदाता: जमीन बचाने की गुहार लगाते ही जमीन पर गिरे किसान
हैदराबाद वॉटर बोर्ड मैनेजर के घर कुबेर का खजाना : 1.10 करोड़ कैश, सोने की ईंटें और 100 करोड़ की संपत्ति का भंडाफोड़