चेपॉक के मैदान पर हुए हाईवोल्टेज मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने न केवल चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी, बल्कि IPL इतिहास में एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। अपनी सटीक गेंदबाजी से उन्होंने दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया है।
हार्दिक और कुंबले को पछाड़ा मैच के दौरान कमिंस ने 4 ओवर में महज 28 रन खर्च कर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के साथ ही बतौर कप्तान IPL में उनके कुल विकेटों की संख्या 41 हो गई है। उन्होंने हार्दिक पांड्या (40 विकेट) और अनिल कुंबले (30 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
सिर्फ लेग स्पिन के जादूगर से पीछे बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कमिंस अब केवल शेन वॉर्न से पीछे हैं। वॉर्न ने अपने IPL करियर में बतौर कप्तान कुल 57 विकेट झटके थे। यदि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ और फाइनल तक का सफर तय करती है, तो कमिंस के पास वॉर्न के इस रिकॉर्ड को चुनौती देने का सुनहरा मौका होगा।
ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज पैट कमिंस IPL के इतिहास में पहले ऐसे तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान 40 से अधिक विकेट हासिल किए हैं। साथ ही, किसी एक टीम की कप्तानी करते हुए 5 बार तीन या उससे अधिक विकेट लेने वाले वह पहले तेज गेंदबाज भी हैं।
200 विकेट का जादुई आंकड़ा इस शानदार जीत के साथ ही पैट कमिंस ने T20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। सीजन की शुरुआत में देरी से टीम से जुड़ने के बावजूद, कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है। फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या कमिंस अपनी घातक गेंदबाजी से टीम को ट्रॉफी तक पहुंचा पाएंगे।
IPL में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट:
200 and counting 💪
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 18, 2026
Idhi Pat vidhwamsam 🔥🔥 pic.twitter.com/JVzrNPuMjs
NEET पेपर लीक: हाथ से लिखे गेस पेपर और सीक्रेट ग्रुप का क्या है कनेक्शन?
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली ट्रांसफर की मांग पर किरण बेदी का बड़ा बयान, क्या ससुराल पक्ष के रसूख से प्रभावित है जांच?
नॉर्वे में PM मोदी से सवाल करने वाली पत्रकार कौन? भारत के सख्त रुख के बाद छिड़ी बहस
IPL 2026: टॉस में फिक्सिंग का शक! पैट कमिंस के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
समर्थ रोते हुए फंदा खोल रहा था... : ट्विशा मौत मामले में रिटायर्ड जज सास ने बयां की उस रात की खौफनाक दास्तां
ऋषिकेश में टला बड़ा रेल हादसा: शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, बाल-बाल बची जान
हरियाणा का जॉब धमाका : 10 लाख नई नौकरियां लाने का प्लान, महिलाओं और अग्निवीरों को मिलेगी खास प्राथमिकता
चेन्नई के गढ़ में इशान किशन का अग्निपरीक्षा ड्रामा, सैमसन-क्लासेन के बीच हुई तू-तू मैं-मैं
सड़क जाम करना पड़ा भारी: युवक की बाइक को JCB ने पल भर में किया चकनाचूर
आसमान की नई रानी: स्क्वॉड्रन लीडर सान्या बनीं देश की पहली कैट-ए महिला फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर