ऋषिकेश: योगनगरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मेंटेनेंस यार्ड में शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। गनीमत यह रही कि ट्रेन पूरी तरह खाली थी, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बफर स्टॉप तोड़कर खंभे से टकराई बोगी घटना सोमवार देर रात की है, जब ट्रेन को अगली सुबह की यात्रा के लिए तैयार किया जा रहा था। खांड गांव के पास यार्ड में शंटिंग के दौरान ट्रेन की गति अनियंत्रित हो गई। ट्रेन वॉशिंग लाइन के आखिरी छोर पर लगे बफर स्टॉप को तोड़ते हुए आगे निकल गई। इस दौरान एक डिब्बा पास ही स्थित बिजली के भारी-भरकम खंभे से टकराकर बुरी तरह पिचक गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के ग्रामीण भी घबराकर बाहर निकल आए।
खाली ट्रेन ने बचाई बड़ी त्रासदी हादसे के समय ट्रेन में यात्री या सफाई कर्मचारी मौजूद नहीं थे। यदि यह घटना मुख्य ट्रैक पर या ट्रेन के संचालन के दौरान हुई होती, तो परिणाम अत्यंत विनाशकारी हो सकते थे। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।
तकनीकी खराबी या मानवीय भूल? जीआरपी की पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब लोको पायलट पटरी बदल रहा था। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। वहीं, रेलवे के गलियारों में इसे लोको पायलट की लापरवाही से जोड़कर भी देखा जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच के लिए उच्च स्तरीय टीम गठित की गई है।
मुख्य लाइन पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने स्पष्ट किया है कि यह दुर्घटना मुख्य लाइन से दूर यार्ड के भीतर हुई है, इसलिए योगनगरी-रायवाला रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के आवागमन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। रेलवे की तकनीकी टीम ने क्रेन की मदद से बेपटरी हुए डिब्बों को युद्धस्तर पर ट्रैक पर लाने का काम पूरा कर लिया है।
*#WATCH | Rishikesh, Uttarakhand | Morning visuals from the spot where three coaches of the Ujjaini Express derailed in the Khand village area near the Yog Nagari Rishikesh Railway Station yesterday night. No passengers were on board the train at the time of the accident. pic.twitter.com/TRjraIEi1G
— ANI (@ANI) May 19, 2026
ट्विशा शर्मा मौत मामला: मेरी कोख से जन्मी थी वो, गंदे लोग झूठ बोल रहे , मां का छलका दर्द
मुंबईकरों की बल्ले-बल्ले: दिन में बिजली इस्तेमाल करना होगा सस्ता, घटेंगे बिल के दाम!
सड़क पर जंगलराज : प्रेमी जोड़े पर लाठी-डंडों से बेरहमी, ढाल बनी लड़की पर भी नहीं पसीजा हमलावरों का दिल
आधी रात को कब्र खोदकर पालतू कुत्ते को घर ले आए शाहरुख खान, भावुक कर देगा ये किस्सा
IPL 2026: क्या चेन्नई सुपर किंग्स का सफर हुआ खत्म? प्लेऑफ की राह में बिछी कांटों की बिसात
यमराज छुट्टी पर हैं क्या? लखनऊ में बिना हैंडल पकड़े स्कूटी चलाते युवक का वीडियो वायरल
मंदिरों के सोने पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
बिहार: सहयोग शिविर में अधिकारियों की बेरुखी, फरियादी घंटों करते रहे इंतजार
ट्विशा शर्मा मौत मामला: आरोपी पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, देशव्यापी तलाश तेज
ऋषभ पंत पर गिरा BCCI का गाज, टेस्ट की कप्तानी से हटे, वनडे टीम से हुए बाहर