चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए आज का दिन मायूसी भरा रहा। आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आखिरी होम मैच में महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर नहीं उतरे। टॉस के दौरान जैसे ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी के बाहर होने की पुष्टि की, स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया।
क्यों बाहर हुए माही? टॉस के समय कमेंटेटर रवि शास्त्री ने धोनी की गैरमौजूदगी पर सवाल पूछा। इसका जवाब देते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने खुलासा किया कि धोनी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। हालांकि, धोनी मैच-डे पर टीम के साथ मैदान पर मौजूद जरूर थे, लेकिन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके।
सीजन की पहली उपस्थिति और चोट का साया मजेदार बात यह है कि इस सीजन में यह पहली बार था जब धोनी मैच-डे पर टीम के साथ मैदान पर नजर आए। इससे पहले सीएसके के सोशल मीडिया हैंडल ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें धोनी को टीम बस में चढ़ते हुए देखा गया था। हालांकि, सीजन की शुरुआत से ही धोनी अपनी पुरानी चोट से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह इस सीजन एक भी मैच में नहीं खेल पाए हैं।
प्लेऑफ की जंग में डूबा-मरा सीएसके? आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए करो या मरो की स्थिति जैसा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए सीएसके को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। अगर आज चेन्नई हारती है, तो टीम के लिए अंतिम चार में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाएगा और सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के लिए प्लेऑफ का रास्ता साफ हो जाएगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और स्पेंसर जॉनसन।
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे।
Journey begins! 🥳#WhistlePodu #CSKvSRH pic.twitter.com/8iPvHJdR1y
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 18, 2026
10 लाख नौकरियों का मेगा प्लान: नॉर्वे के साथ पीएम मोदी की डील से बदलेंगी भारत की तस्वीर
केरल में नई सरकार का एक्शन मोड : सीएम वीडी सतीशन ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा
सीएम के पीए हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार
देश संविधान से चलेगा, आपकी धमकियों से नहीं : सड़कों पर नमाज विवाद पर वारिस पठान का योगी सरकार पर तीखा हमला
आस्था या अंधविश्वास: धू-धू कर जलते बरगद के पेड़ के सामने दीये जलाती रहीं महिलाएं, वीडियो वायरल
नंदीग्राम में 100 करोड़ का चुनावी खेल? ममता की पार्टी पर लगे बेहद गंभीर आरोप
600 मीटर दूर था थाना, फिर भी बेखौफ बदमाशों ने महिला से झपटी चेन; वायरल वीडियो में दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर
अजीत अगरकर और शान मसूद एक साथ: ICC ने चुनी दिग्गजों की ज्यूरी , पाकिस्तान के कप्तान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
कर्मा का सटीक प्रहार: बेजुबान बिल्ली को लात मारना महिला को पड़ा भारी, वीडियो वायरल
फिट लग रहा हूं न? NSG कमांडोज के बीच गन थामे दिखे धोनी, वीडियो हुआ वायरल