उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक जगहों और सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान ने सियासी पारा गरमा दिया है। बकरीद से ठीक पहले आए इस बयान पर अब एआईएमआईएम (AIMIM) नेता वारिस पठान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
योगी पर बरसे वारिस पठान वारिस पठान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संविधान की शपथ लेकर संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, योगी जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर फेल साबित हुए हैं। वे आए दिन ठोक दूंगा या कठमुल्ले जैसी विभाजनकारी भाषा का प्रयोग करते हैं। यह अराजकता फैलाने वाला रवैया है।
कानून सबके लिए बराबर हो वारिस पठान ने सवाल उठाया कि नमाज को लेकर ही इतनी सख्ती क्यों की जा रही है? उन्होंने कहा, किसी को सड़क पर या धूप में नमाज पढ़ने का शौक नहीं होता, लेकिन मस्जिदों में जगह की कमी के कारण मजबूरी में ऐसा करना पड़ता है। अगर हिंदू भाई एयरपोर्ट या ट्रेनों में भजन-कीर्तन करते हैं, तो हमें कोई आपत्ति नहीं होती। तो फिर मुसलमानों पर ही निशाना क्यों साधा जा रहा है?
सबका साथ, सबका विकास पर सवाल एआईएमआईएम नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की। उन्होंने पूछा, क्या यही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है? कांवड़ यात्रा के दौरान जब सड़कें रुकती हैं तो हम कभी आपत्ति नहीं करते। कानून सबके लिए समान होना चाहिए, न कि किसी एक समुदाय को टारगेट करने के लिए।
क्या था मुख्यमंत्री योगी का बयान? बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में सार्वजनिक स्थानों पर नमाज को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों पर किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सलाह दी कि नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में या अपने घरों में पढ़ें। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, प्यार से मानेंगे तो ठीक, अन्यथा हम दूसरा तरीका (कानूनी सख्ती) अपनाएंगे।
राजनीतिक गलियारों में हलचल वारिस पठान ने साफ किया कि देश संविधान और कायदे-कानूनों से चलता है, न कि किसी की धमकियों से। मुख्यमंत्री के इस बयान ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर यूपी में एक बार फिर धार्मिक और राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। विपक्ष इसे भाजपा की ध्रुवीकरण की राजनीति का हिस्सा बता रहा है।
योगीजी देश संविधान से चलेगा कायदे कानून से चलेगा आपकी धमकियों से नहीं।
— Waris Pathan (@warispathan) May 18, 2026
कानून सब के लिए बराबर होना चाहिए सिर्फ मुसलमानों के लिए ही क्यों??
सुनिए पूरी बात 👇 pic.twitter.com/S7iCaffB2I
बीच सड़क पर कपल की बर्बर पिटाई, तमाशबीन बनी भीड़: वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
दहेज की आग: 50 लाख और फॉर्च्यूनर न मिलने पर बहू की हत्या, पिता की मांग- दोषियों के घर पर चले बुलडोजर
पेट्रोल-डीजल की राशनिंग का सच: क्या वाकई 500-1500 रुपये की सीमा तय कर दी गई है?
फिट लग रहा हूं न? NSG कमांडोज के बीच गन थामे दिखे धोनी, वीडियो हुआ वायरल
ट्रंप का ‘लाल तीर’ और ईरान का महा-संकट: क्या मिडिल ईस्ट में शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य अभियान?
मौसम का डबल अटैक : 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
टीचर नहीं, हम दिहाड़ी मजदूर हैं : प्राइवेट स्कूल के टॉक्सिक कल्चर पर शिक्षिका का फूटा गुस्सा
वेलकम टू द जंगल के टाइटल ट्रैक का उड़ा मजाक, नेटिजन्स बोले- ये रोजगार योजना है या फिल्म?
ट्विशा शर्मा केस: छत पर जाने के बाद क्या हुआ? सामने आए CCTV फुटेज ने बढ़ाई समर्थ सिंह की मुश्किलें
वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री: शपथ ग्रहण के बाद प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल ने दी बड़ी प्रतिक्रिया