अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बीजिंग में हुई एक मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इस क्लिप में दोनों नेताओं के बैठने की व्यवस्था को देखकर विवाद खड़ा हो गया है कि क्या चीन ने कूटनीतिक शिष्टाचार के नाम पर ट्रंप को नीचा दिखाने की कोशिश की?
सोफे की ऊंचाई पर विवाद वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शी जिनपिंग जिस सोफे पर बैठे हैं, वह ट्रंप की सीट की तुलना में ऊंचा है। इंटरनेट यूजर्स का तर्क है कि ट्रंप की लंबाई (लगभग 190 सेमी) शी जिनपिंग (लगभग 180 सेमी) से करीब 10 सेमी ज्यादा है। इसके बावजूद वीडियो में ट्रंप कद में छोटे और असहज नजर आ रहे हैं।
सोफ्ट सीट का षड्यंत्र? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित था। एक यूजर ने लिखा, ट्रंप को एक ऐसी छोटी और नरम सीट दी गई थी, जिसमें वे धँस गए। चीन ने जानबूझकर उन्हें दुनिया के सामने छोटा और अपमानित दिखाने की कोशिश की। वीडियो में ट्रंप के पैरों की स्थिति से भी उनकी असहजता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कुशन हटाने की दूसरी थ्योरी विवाद के बीच एक और दावा सामने आया है। कुछ पोस्ट्स में कहा गया कि ट्रंप की कुर्सी पर बैठने के लिए एक अतिरिक्त कुशन रखा गया था, जिसे ट्रंप ने खुद हटवा दिया। तर्क दिया जा रहा है कि कुशन हटने के बाद सीट नीचे हो गई, जिससे वे जिनपिंग से छोटे दिखने लगे। हालांकि, इन दावों की किसी भी आधिकारिक सूत्र ने पुष्टि नहीं की है।
अंधेरे के बीच की कशमकश घटना का एक लंबा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पल के लिए कमरे की लाइट चली जाती है और अंधेरा छा जाता है। लाइट वापस आने पर दोनों नेता अपनी सीटों पर फिर से व्यवस्थित होते दिखते हैं। इस दौरान ट्रंप का चेहरा काफी तनावपूर्ण दिखाई दिया।
दौरे का राजनयिक महत्व डोनाल्ड ट्रंप का यह चीन दौरा पिछले नौ वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला दौरा था। व्यापारिक समझौतों के अलावा, इस यात्रा के दौरान ताइवान और ईरान युद्ध जैसे गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा हुई। हालांकि, रणनीतिक मतभेदों के बीच इस तरह की सोफा कंट्रोवर्सी ने कूटनीतिक गलियारों में एक नई बहस को जन्म दे दिया है कि क्या छोटी दिखने वाली ये चीजें भी अंतरराष्ट्रीय राजनीति का हिस्सा होती हैं?
Xi Jinping sat on a tall chair while Trump was given a shorter chair with a soft seat so he sinks & appears smaller than Xi Jinping.
— BALA (@erbmjha) May 17, 2026
China humiliated Trump in front of the world. Just look at his face 😂 pic.twitter.com/uQkZwTB80i
अमित शाह के नाम पर फैलाया जा रहा भोजन छोड़ने का फर्जी संदेश, जानें क्या है सच
इमरान खान की सरकार गिराने में अमेरिका का हाथ? लीक हुए साइफर ने मचाई हलचल
फिट लग रहा हूं न? NSG कमांडोज के बीच गन थामे दिखे धोनी, वीडियो हुआ वायरल
गर्मी का कहर: बंदर ने भी छोड़े पेड़, कोल्ड ड्रिंक पीते वीडियो देख चकराया लोगों का सिर
वंदे भारत में सफर करते हुए अनुपम खेर ने दिया पीएम मोदी की अपील का साथ, बोले- ये है सच्ची देशसेवा
धोनी के खेल पर सस्पेंस खत्म: ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया क्यों नहीं उतरे कैप्टन कूल
मुशफिकुर रहीम का ऐतिहासिक कारनामा: ब्रायन लारा का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त
हैदराबाद और गुजरात ने प्लेऑफ में भरी हुंकार, चेन्नई की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका
मैदान पर गरमाई जंग: शान मसूद और मुशफिकुर रहीम आपस में भिड़े, वीडियो हुआ वायरल
धोनी की मौजूदगी में उर्विल पटेल का हेलीकॉप्टर जलवा, कमिंस की धुनाई कर लूटी महफिल