तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। अनुभवी फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता के. राजन का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 85 वर्षीय राजन ने चेन्नई की अडयार नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरा फिल्म जगत स्तब्ध है।
आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं के. राजन की मौत की पुष्टि होते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि, उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सितारों ने दी श्रद्धांजलि दिग्गज निर्माता के निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है। अभिनेत्री और नेता खुशबू सुंदर ने X (ट्विटर) पर लिखा, बहुत बुरी खबर। के. राजन सर का सुसाइड करना बेहद दुखद है। वे एक इज्जतदार इंसान थे जो हमेशा सच बोलने का साहस रखते थे।
वहीं, अभिनेता विशाल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे एक निडर वक्ता थे, जिन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर और एसोसिएशन के प्रेसिडेंट के रूप में काम किया था। आर. सरथ कुमार ने भी इसे तमिल सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति बताया।
निडर आवाज के रूप में थी पहचान डायरेक्टर सीनू रामासामी ने के. राजन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इंडस्ट्री ने अपनी एक साहसी और निडर आवाज खो दी है। अपने चार दशक लंबे करियर में, राजन अपनी बेबाकी और स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते थे।
1983 से शुरू हुआ था फिल्मी सफर के. राजन ने अपने प्रोडक्शन करियर की शुरुआत 1983 में सुरेश स्टारर तमिल फिल्म ब्रम्माचारिगल से की थी। उन्होंने नम्मा ऊरु मरियम्मा , डबल्स और अवल पावम जैसी फिल्मों में भी अपना योगदान दिया। प्रोडक्शन के अलावा उन्होंने बतौर अभिनेता और निर्देशक भी तमिल इंडस्ट्री में गहरी छाप छोड़ी थी।
उनके परिवार में उनके बेटे प्रभुकांत हैं, जो खुद भी एक अभिनेता हैं। उनके निधन से तमिल सिनेमा ने अपने एक पुराने और अनुभवी स्तंभ को खो दिया है।
Terrible news. Deeply shocked to hear about the demise of our beloved member of film fraternity, producer K.Rajan Sir. He passing away by suicide is extremely saddening. Very respectful person and a man who never hesitated to call a spade a spade. Very very upsetting.
— KhushbuSundar (@khushsundar) May 17, 2026
May his… pic.twitter.com/75GXFHu9uM
क्या चेपॉक में आज थाला की वापसी? धोनी के लिए धड़क रहा है फैंस का दिल
BPSC का कड़ा फरमान: अब सवाल खाली छोड़ा तो कटेंगे नंबर, ओएमआर शीट में हुआ बड़ा बदलाव
दिल्ली मेट्रो में शर्मनाक हरकत: लिफ्ट के अंदर महिलाओं के सामने शख्स ने किया पेशाब, वीडियो वायरल
क्या चेपॉक में आज गूंजेगा धोनी-धोनी का शोर? थाला की वापसी पर संस्पेंस बरकरार
सड़क पर नमाज बनाम योगी की चेतावनी: वारिस पठान का पलटवार, बोले- संविधान से चलेगा देश
ट्विशा शर्मा मौत मामला: आखिरी CCTV फुटेज ने बढ़ाई पति की मुश्किलें, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर अड़ा परिवार
हाथ में रामचरितमानस और सामने पुलिस की लाठी: अखिलेश यादव ने BJP सरकार को घेरा
मौत से खिलवाड़: चलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
लाइव टीवी पर AK-47 की ट्रेनिंग: क्या अमेरिका के डर से ईरान ने उठा लिए हैं हथियार?
चहल से अनफॉलो करने पर आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी, सुसाइडल थॉट्स के दौर को लेकर किया बड़ा खुलासा