उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एआईएमआईएम (AIMIM) नेता वारिस पठान के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। सीएम योगी के सख्त रुख ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है।
क्या है सीएम योगी का रुख? एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा, अगर जगह नहीं है, तो नमाज शिफ्ट में पढ़ें। प्यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अनावश्यक भीड़ नहीं बढ़ानी चाहिए और अगर घर में जगह कम है, तो संख्या को उसी के अनुसार प्रबंधित करना चाहिए।
वारिस पठान ने बोला हमला सीएम योगी के इस बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, देश संविधान और कानून से चलेगा, न कि योगी की दादागिरी और धमकियों से। मुख्यमंत्री बनने के बाद इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उन्हें शोभा नहीं देता।
हिंदू-मुस्लिम आयोजनों पर उठाए सवाल वारिस पठान ने कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए सीएम पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जब कांवड़ यात्रा निकलती है, तो कई दिनों तक रास्ता बंद रहता है। तब तो किसी को आपत्ति नहीं होती, बल्कि उन पर फूल बरसाए जाते हैं। फिर केवल मुसलमानों के 10 मिनट की नमाज पर ही इतना बवाल क्यों?
सबका साथ-सबका विकास पर तंज पठान ने प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ-सबका विकास के नारे पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री इस तरह के बयान दे रहे हैं, तो प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?
फिलहाल, इस बयानबाजी ने उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सांप्रदायिक सद्भाव और सड़क पर धार्मिक आयोजनों को लेकर बहस छेड़ दी है, जिससे आने वाले समय में राजनीतिक तनाव बढ़ने के आसार हैं।
#WATCH मुंबई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, देश संविधान से चलेगा, कायदे कानून से चलेगा, लॉ ऑफ लैंड से चलेगा। योगी की धांधली, दादागिरी और धमकियों से नहीं चलेगा। वे फेल हो चुके हैं। संविधान की शपथ लेकर मुख्यमंत्री बने हैं और… pic.twitter.com/CqZMqLvpKL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2026
आस्था या अंधविश्वास: धू-धू कर जलते बरगद के पेड़ के सामने दीये जलाती रहीं महिलाएं, वीडियो वायरल
NEET UG 2026 पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: लातूर के मशहूर कोचिंग संचालक पर CBI का शिकंजा
भोपाल में बेटी की मौत: मेरी ट्विशा बहुत हिम्मत वाली थी, ससुराल वाले लगा रहे झूठे आरोप
टिम डेविड का मूसेवाला अंदाज: कैच लपकते ही किया ऐसा सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर मची खलबली
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का लुक आया सामने, जापानी तकनीक और भारतीय रफ्तार का संगम!
युजवेंद्र चहल के साथ रिश्ता खत्म होने का सच, आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी
क्या महिला प्रीमियर लीग में एंट्री करेंगी प्रीति जिंटा? पंजाब किंग्स की मालकिन का बड़ा एलान
हाथ में रामचरितमानस और सामने पुलिस की लाठी: अखिलेश यादव ने BJP सरकार को घेरा
पानी-साबुन का झंझट खत्म! इस देसी जुगाड़ से सेकंडों में पता चलेगा टायर का पंचर
वेलकम टू द जंगल के टाइटल ट्रैक पर उड़ा मजाक: नेटिजन्स ने पूछा- ये कोई रोजगार योजना है क्या?