पुणे: नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे की वरिष्ठ वनस्पति विज्ञान (Botany) शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में लंबी पूछताछ के बाद हुई इस गिरफ्तारी ने शैक्षणिक जगत में सनसनी फैला दी है।
कौन हैं आरोपी शिक्षिका मनीषा मंधारे? मनीषा मंधारे पुणे के मॉडर्न कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में कार्यरत थीं। सीबीआई ने उन्हें बायोलॉजी का पेपर लीक करने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
7 महीने बाद होने वाली थीं रिटायर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. निवेदिता गजानन एकबोटे ने मीडिया को बताया कि उन्हें इस गिरफ्तारी की जानकारी आधिकारिक सूत्रों से नहीं, बल्कि मीडिया के जरिए मिली। उन्होंने कहा कि मनीषा मंधारे पिछले 24 सालों से हमारे कॉलेज में कार्यरत थीं और अगले सात महीने में वह सेवानिवृत्त होने वाली थीं।
NTA के साथ था निजी संबंध प्रिंसिपल डॉ. एकबोटे ने स्पष्ट किया कि मंधारे पिछले 5-6 सालों से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के पैनल का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा, मनीषा और एनटीए के बीच जो भी गोपनीयता का समझौता था, वह उनकी निजी बात थी। कॉलेज को नीट परीक्षा या पेपर सेटिंग प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
कॉलेज की आगे की कार्रवाई मनीषा मंधारे के खिलाफ कॉलेज द्वारा उठाए जाने वाले कदमों पर प्रिंसिपल ने साफ कहा कि अभी उन्हें कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा, जैसे ही हमें संबंधित प्राधिकरण से आधिकारिक जानकारी मिलेगी, हम शिक्षा कानून के नियमों के तहत नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे।
यह मामला परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। मामले की जांच अब सीबीआई द्वारा की जा रही है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
*#WATCH | Pune, Maharashtra: On the arrest of the accused in the NEET(UG) exam paper leak case, Prof. Dr Nivedita Gajanan Ekbote, Principal, Modern College of Arts, Science and Commerce, says, I got to know about this from the media, only that the senior teacher Manisha Waghmare… pic.twitter.com/Ay1Cftbkoz
— ANI (@ANI) May 16, 2026
ईडन गार्डन्स में फिन एलन का विस्फोट : शतक से चूके, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों की बिखेर दी धज्जियां
ईरान ने लाइव टीवी पर किया UAE के झंडे का अपमान, AK-47 से दागी गोलियां
प्रैक्टिस में वो नहीं कर पाता जो चाहता हूँ , विराट कोहली ने कैमरों की निगरानी पर तोड़ी चुप्पी
पालकी मार्ग की दुर्दशा पर गडकरी का कड़ा एक्शन: ठेकेदारों का पेमेंट रोका, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
1000 साल बाद स्वदेश लौटी चोल गौरव की गाथा: नीदरलैंड ने लौटाईं 24 दुर्लभ कलाकृतियां
दुनिया का सबसे खतरनाक ISIS कमांडर ढेर: अमेरिकी सेना के ऑपरेशन में खत्म हुआ अबू-बिलाल अल-मिनुकी
हे जगन्नाथ, मेरे बच्चे को बचा लो : मंदिर के सिंहद्वार पर गूंजी मां की दर्दभरी पुकार
हरिद्वार में नम आंखों से प्रतीक यादव को आखिरी विदाई, बेटी का आई लव यू पापा लिखा कार्ड देख पिघला हर दिल
मैदान पर गिरीं मुसीबतें: चोटिल होकर स्ट्रेचर पर गए हसन अली, फिर वापसी कर बरपाया कहर
तवांग को भारत का हिस्सा बनाने वाले गुमनाम नायक: मेजर बॉब खाथिंग की अनसुनी गौरव गाथा