तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता रवि मोहन (जयाम रवि) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी आरती के साथ जारी विवाद और तलाक की प्रक्रियाओं के बीच, अभिनेता ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए और उन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया।
एक्टिंग से लिया ब्रेक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि मोहन ने नम आंखों से ऐलान किया कि जब तक उनका तलाक नहीं हो जाता, वे अभिनय से दूरी बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा, जब मेरा तलाक हो जाएगा और जीवन सामान्य हो जाएगा, साथ ही जब मेरे खिलाफ चल रही साइबर बुलिंग बंद हो जाएगी, तभी मैं फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करूंगा।
पत्नी आरती पर लगाए गंभीर आरोप रवि मोहन ने अपनी पत्नी आरती पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। अभिनेता ने दावा किया कि आरती उन पर काला जादू कर रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें खून की उल्टियां भी हुई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरती ने उन्हें ब्लैकमेल किया था और शादी के लिए मजबूर करने के मकसद से अपना हाथ तक काट लिया था।
गुलाम की तरह जी रहा था रवि ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को नरक बताते हुए कहा कि वे सालों तक एक गुलाम की तरह रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास कोई स्वतंत्र बैंक अकाउंट नहीं था, और जो भी पैसे थे, उन पर आरती का पूरा नियंत्रण था। रवि के मुताबिक, वे अपनी मर्जी से एक रुपया भी नहीं निकाल सकते थे क्योंकि हर ट्रांजैक्शन की जानकारी आरती को चली जाती थी।
बच्चों से दूर करने का आरोप अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्हें अपने बच्चों, आरव और अयान से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों को सुरक्षा गार्डों के साथ स्कूल भेजा जाता है, जिससे वे उनसे मिल न सकें। रवि ने अफसोस जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर आरती से शादी की थी, जिसका उन्हें अब पछतावा है।
ट्रोल्स और लिंकअप पर प्रतिक्रिया सिंगर केनीशा फ्रांसिस के साथ अपने कथित लिंकअप और सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं पर रवि ने कहा कि उन्होंने बिना किसी वजह के बहुत अपमान सहा है। उन्होंने कहा, लोग मेरे धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। मैं पहले नरम दिल का इंसान था, लेकिन अब बहुत हो गया है।
गौरतलब है कि रवि मोहन और आरती ने साल 2009 में शादी की थी। फिलहाल यह मामला अदालत में है और दोनों के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।
VIDEO | Chennai, Tamil Nadu: I will not act in films until my divorce is sorted, says Actor Ravi Mohan, as he turns emotional during press meet.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 16, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/4YvlI2l3EO
नीट पेपर लीक: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
IND vs AFG: टीम इंडिया में एंट्री पक्की! IPL का यह खूंखार पेसर करेगा अफगानिस्तान के खिलाफ घमासान
पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा बदलाव: महिला कर्मियों को पोस्टिंग में राहत, कल्याण बोर्ड भंग
प्रैक्टिस में वो नहीं कर पाता जो चाहता हूँ , विराट कोहली ने कैमरों की निगरानी पर तोड़ी चुप्पी
एलन-रघुवंशी के तूफान से केकेआर ने गुजरात को उड़ाया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
अखिलेश यादव की पर्ची वाली टिप्पणी पर भड़के ओपी राजभर, बोले- तेरहवीं तक तो रुक जाइए
पहले जीतते तो 5% भी खुशी नहीं होती... , 18 साल का सूखा खत्म होने पर छलके विराट कोहली के जज्बात
नीदरलैंड में गूंजी ढोल-ताशा की थाप: पीएम मोदी के स्वागत में दिखा मराठा शौर्य
मैदान पर खौफनाक मंजर: सिर के बल गिरे हसन अली, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाहर
पाकिस्तान की नई ब्रिगेड तैयार: T20 वर्ल्ड कप में 5 नए चेहरों के साथ भारत को चुनौती देने के लिए फातिमा की सेना बेकरार