भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को लेकर खुलकर बात की है। एक पॉडकास्ट के दौरान विराट ने साफ किया कि वे क्रिकेट तभी खेलेंगे जब टीम और मैनेजमेंट को उनकी काबिलियत पर भरोसा हो।
अहमियत साबित करने के लिए नहीं खेल सकता विराट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर उन्हें हर कदम पर अपनी जगह या अहमियत साबित करने के लिए मजबूर किया गया, तो वे उस टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, मैं खेल के प्रति पूरी ईमानदारी और मेहनत से तैयारी करता हूं। अगर मैं टीम में योगदान दे सकता हूं, तो मैं जरूर खेलूंगा। लेकिन अगर मुझे यह महसूस कराया जाए कि मुझे अपनी काबिलियत साबित करनी है, तो वह जगह मेरे लिए नहीं है।
50 ओवर के खेल में भी वही जुनून कोहली ने अपनी फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण पर जोर देते हुए कहा कि वे 50 ओवर के मैच में भी एक युवा खिलाड़ी की तरह बाउंड्री से बाउंड्री तक दौड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं हर गेंद को ऐसी मानता हूं जैसे वह मेरे करियर की आखिरी गेंद हो। अगर इतनी मेहनत और लगन के बाद भी मुझे अपनी जगह पर सवाल झेलने पड़ें, तो मैं वहां नहीं रुकूंगा।
या तो भरोसा रखो या चुप रहो विराट ने चयन और टीम मैनेजमेंट के नजरिए पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने इसे एक सामान्य नौकरी जैसा बताते हुए कहा कि बार-बार प्रदर्शन पर सवाल उठाना गलत है। उन्होंने कहा, या तो आप पहले दिन ही मुझे बता दो कि मेरी ज़रूरत नहीं है, या फिर अगर आप मुझ पर भरोसा जता रहे हैं, तो चुप रहें और मुझे खेलने दें। नतीजों के आधार पर बार-बार राय बदलना मेरे लिए स्वीकार्य नहीं है।
खेल के प्रति प्यार ही असली प्रेरणा हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट ने कहा कि अब वे क्रिकेट सिर्फ अपने प्यार के लिए खेल रहे हैं। बिना दर्शकों के खाली मैदान में खेलते हुए भी उन्होंने किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी बैटिंग का आनंद लेने के लिए रन बनाए।
2027 वर्ल्ड कप की तैयारी विराट ने खुलासा किया कि वे पूरे साल कड़ी मेहनत करते हैं और किसी भी सीरीज के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। 2027 वर्ल्ड कप के बारे में उन्होंने कहा, अगर मैं खेल रहा हूं, तो मैं भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, यह एक शानदार अनुभव है। लेकिन जैसा मैंने कहा, यह सम्मान और ज़रूरत दोनों तरफ से होनी चाहिए।
वनडे क्रिकेट में 54 शतक के साथ अपनी बादशाहत साबित कर चुके विराट कोहली का यह बयान उनके स्वाभिमान और खेल के प्रति उनके अडिग नजरिए को दर्शाता है। वे अब 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में अपनी चमक बिखेरते हुए नजर आएंगे।
The most anticipated, the one that we ve all been waiting for... 𝗥𝗖𝗕 𝗣𝗼𝗱𝗰𝗮𝘀𝘁 𝗳𝘁. 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶. 🎙️❤️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 15, 2026
VK18 talks about his state of mind, playing with purpose, his Test career, leading India in the whites, the 2027 ODI World Cup and much more. 🔥
📽️ We re… pic.twitter.com/qxCgTZR3Bs
# आंधी का कहर: देखते ही देखते वैगनआर पर गिरा विशाल पेड़, लाइव वीडियो देख दहल जाएंगे आप
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा संदेश, UAE के समर्थन में भारत
ट्रंप के लिए शी जिनपिंग की खास दावत: मेन्यू में परोसे गए कंफर्ट फूड और कूटनीति का मेल
नीट परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब OMR शीट का खेल खत्म, अगले साल से कंप्यूटर पर होगी परीक्षा
दिल्ली गैंगरेप: दो दिन तक क्यों छिपाई गई वारदात? सौरभ भारद्वाज का पुलिस से तीखा सवाल
पति पत्नी और वो दो: आयुष्मान खुराना की कॉमेडी ने दर्शकों को किया इम्प्रेस, रकुल प्रीत सिंह के एक्सेंट पर छिड़ी बहस
परसरामपुरा स्टेडियम पर बुलडोजर: राजनीतिक रार और ग्रामीणों की गिरफ्तारी ने गरमाया राजस्थान का सियासी पारा
छत्तीसगढ़: सट्टेबाज के साथ फोटो पर मची सियासी घमासान, ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल को दिखाया आईना
जीत के बाद भी MI पर गिरी गाज: कीरोन पोलार्ड पर लगा भारी जुर्माना, अंपायर से उलझना पड़ा महंगा
रूस की गारंटी, UAE का साथ: क्या भारत ने ऊर्जा संकट से निपटने का अभेद्य कवच तैयार कर लिया है?