एक तरफ बीजिंग में डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग वैश्विक शांति और स्थिरता के भविष्य पर चर्चा कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन पर भीषण मिसाइल हमला कर दिया है। इस हमले ने न केवल कीव को दहला दिया, बल्कि शांति की उन उम्मीदों को भी बड़ा झटका दिया है जो हालिया मध्यस्थता के बाद जगी थीं।
कीव में जमींदोज हुई 9 मंजिला इमारत रूसी मिसाइल सीधे कीव के डार्नित्सिया जिले में एक नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक पर जा गिरी। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। गृह मंत्री इगोर क्लिमेंको के अनुसार, मलबे से अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं और 33 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अभी भी कम से कम 10 लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
ड्रोन और मिसाइलों से लगातार तीसरा बड़ा हमला राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने गुरुवार को 1560 से अधिक ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें लॉन्च कीं। यह लगातार तीसरा दिन है जब यूक्रेन को बड़े हवाई हमलों का सामना करना पड़ा है। यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया है कि उन्होंने 693 रूसी हमलावरों (41 मिसाइलें और 652 ड्रोन) को मार गिराया, लेकिन इसके बावजूद 15 मिसाइलें और 23 ड्रोन सुरक्षा घेरे को भेदकर 24 अलग-अलग ठिकानों पर कहर बनकर टूटे।
11 क्षेत्रों में अंधेरा, दहशत में नागरिक रूसी हमलों का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। कीव सहित 11 क्षेत्रों में ब्लैकआउट की स्थिति है। हमले की चपेट में केवल राजधानी ही नहीं, बल्कि क्रेमेनचुक, बिला त्सेरकवा, खार्किव, सुमी और ओडेसा जैसे शहर भी आए हैं। खार्किव में हुए हमले में तीन बच्चों समेत 28 लोग घायल हुए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी दहशत व्याप्त है।
शांति की अपील पर पुतिन का करारा जवाब? यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ट्रंप द्वारा युद्धविराम की अपील के बाद 72 घंटों की शांति की उम्मीद बंधी थी। जैसे ही ट्रंप बीजिंग पहुंचे, पुतिन ने आक्रामक बमबारी शुरू कर दी। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने इसे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि बीजिंग में हो रही शांति वार्ता के बीच पुतिन का यह कदम साफ संदेश है कि अब केवल अमेरिका और चीन का संयुक्त दबाव ही इस युद्ध को रोकने में सक्षम हो सकता है।
A rescue operation is currently underway in Kyiv at the site of a Russian drone strike on a nine-story residential building – an entire section of the building has been completely destroyed. Dozens of people have been rescued. Tragically, one person has been killed. My… pic.twitter.com/HKyqZ4sFv3
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) May 14, 2026
जमीन पर उतरिए, कार्यकर्ताओं के रक्षक बनिए : TMC सांसदों को ममता बनर्जी का कड़ा संदेश
45 साल बाद टूटी ट्रंप की भीष्म प्रतिज्ञा : चीन में शी जिनपिंग के सम्मान में छलकाए जाम
यूपी में कुदरत का कहर: 111 मौतों से दहला प्रदेश, पुतिन ने भी जताई संवेदना
क्या जिनपिंग ने ट्रंप के सामने अमेरिका को बताया गिरता हुआ देश ? जानिए क्या है पूरी सच्चाई
शाहरुख खान की किंग में अभिषेक बच्चन का लुक वायरल? जानिए सच के पीछे की सच्चाई!
महंगाई का डबल अटैक : पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, जानें नई कीमतें
केरल में लीग का कानून: कांग्रेस की सहयोगी IUML के विवादित नारों से सियासत गरमाई
हवा में उड़ रहे हैं लोग! बरेली के बाद बदायूं में आंधी का खौफनाक मंजर
केरल का अगला कैप्टन कौन? राहुल गांधी और वेणुगोपाल के बीच की उस गुप्त मीटिंग का सच
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंडिया-ए में चयन, संजीव गोयनका हुए भावुक, बोले – इतनी कम उम्र में ये सफर अद्भुत है