अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया है। बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई मुलाकात को लेकर खुद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक बड़ा दावा किया है। ट्रंप के अनुसार, जिनपिंग ने अमेरिका को एक गिरता हुआ देश (Declining Nation) कहा है।
ट्रंप की सफाई: सब बाइडेन की गलती है इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय गलियारों में हलचल मचा दी है। हालांकि, डैमेज कंट्रोल करते हुए ट्रंप ने इसका पूरा ठीकरा अपने पूर्ववर्ती जो बाइडेन पर फोड़ दिया है। ट्रंप का कहना है कि शी जिनपिंग ने जब यह टिप्पणी की, तो उनका इशारा बाइडेन प्रशासन के 4 साल के कार्यकाल की ओर था, जिसमें अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ट्रंप ने लिखा, इस मामले में राष्ट्रपति शी 100 फीसदी सही थे।
क्या है थ्यूसीडाइड्स ट्रैप का पेच? यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि जिनपिंग ने यह टिप्पणी कब और किस संदर्भ में की। हालांकि, मुलाकात के दौरान जिनपिंग ने थ्यूसीडाइड्स ट्रैप (Thucydides Trap) का जिक्र जरूर किया। यह एक ऐसा सिद्धांत है जो दो महाशक्तियों के बीच संभावित युद्ध की चेतावनी देता है। जिनपिंग ने सवाल उठाया कि क्या चीन और अमेरिका मिलकर इस ट्रैप से बाहर निकलकर सहयोग का नया मॉडल तैयार कर सकते हैं।
इतिहास की सीख और हकीकत थ्यूसीडाइड्स ट्रैप हार्वर्ड के प्रोफेसर ग्राहम एलिसन द्वारा गढ़ा गया शब्द है। यह प्राचीन यूनानी इतिहासकार थ्यूसीडाइड्स के उस सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें एथेंस के उदय और स्पार्टा के डर के कारण युद्ध अनिवार्य हो गया था। चीन अक्सर इस सिद्धांत के जरिए अमेरिका को यह संदेश देने की कोशिश करता है कि उसे चीन के उदय से डरना नहीं चाहिए।
ट्रंप का पलटवार: अब अमेरिका सबसे तेज उभरता देश ट्रंप ने अपने पोस्ट में अपने कार्यकाल के 16 महीनों की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने रिकॉर्ड स्टॉक मार्केट, मजबूत रोजगार बाजार और सैन्य ताकत का हवाला देते हुए दावा किया कि अब अमेरिका दुनिया का सबसे तेजी से उभरता हुआ देश है।
उन्होंने आगे कहा कि बीजिंग में हुई द्विपक्षीय बातचीत के दौरान शी जिनपिंग ने उनके प्रशासन की उपलब्धियों की भी सराहना की है। ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि तमाम तनावों के बावजूद भविष्य में वॉशिंगटन और बीजिंग के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत होंगे।
US President Donald Trump, Truth Social, posts, When President Xi very elegantly referred to the United States as perhaps being a declining nation, he was referring to the tremendous damage we suffered during the four years of Sleepy Joe Biden... President Xi was not referring… pic.twitter.com/tUd73zcomZ
— ANI (@ANI) May 14, 2026
मुंह में राम, बगल में छुरी: जिनपिंग से हाथ मिलाते ट्रंप, पीछे से क्यूबा में CIA की बिछाई बिसात
DDA का बड़ा तोहफा: दिल्ली में अपना घर पाने का मौका, Towering Heights स्कीम में 2 BHK फ्लैट्स के लिए बुकिंग शुरू
मैं खेलने के लिए बेताब हूं... - लगातार पांचवीं हार के बाद श्रेयस अय्यर की दो टूक
तिलक वर्मा पर नस्लीय टिप्पणी कर विवादों में फंसे अर्शदीप सिंह, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
चलती ट्रेन के बाथरूम से निकल रहीं चिंगारियां, वीडियो देख लोगों के उड़े होश!
उत्तर भारत में कुदरत का कहर: यूपी में 117 मौतें, दिल्ली में थमी रफ्तार; जानें तबाही की पूरी कहानी
राइस बाउल ऑर्डर किया, मिला सिर्फ आलू का कटोरा : बेंगलुरु के शख्स का अजीबोगरीब फूड एक्सपेरिमेंट हुआ वायरल
पंजाब किंग्स की आंधी थमी: क्या प्रीति जिंटा और रिकी पोंटिंग के बीच हुई तीखी बहस?
वीजा मंदिर पर अमेरिकी सीनेटर का विवादित बयान, भारतीयों को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया
IPL 2026: पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला जारी, तिलक वर्मा के तूफान में उड़ी श्रेयस अय्यर की टीम