बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के पहले ही दिन ड्रैगन के तेवर सख्त नजर आए। बीजिंग में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान के मुद्दे पर ट्रंप को साफ शब्दों में चेतावनी दी है। जिनपिंग ने इस मुद्दे को अमेरिका-चीन संबंधों के लिए रेड लाइन करार दिया है।
जिनपिंग ने बातचीत के दौरान ट्रंप को स्पष्ट कहा कि अमेरिका को ताइवान के मामले से दूर रहना चाहिए। उनका तर्क है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच बेहतर संबंध बने रहने हैं, तो वाशिंगटन को बीजिंग के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। जिनपिंग ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ने वन चाइना पॉलिसी के खिलाफ कोई कदम उठाया, तो यह दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों के लिए भारी पड़ सकता है।
ट्रंप की तारीफों का जवाब देते हुए शी जिनपिंग ने कूटनीतिक भाषा में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन को प्रतिद्वंद्वी बनने के बजाय साझेदार बनकर काम करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी जोड़ दिया कि अगर अमेरिका ताइवान जैसे मुद्दों पर अड़ियल रवैया अपनाता है, तो चीन के साथ तनाव बढ़ना तय है।
डोनाल्ड ट्रंप वर्तमान में चीन के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान उनके साथ 30 बड़े बिजनेस लीडर्स का प्रतिनिधिमंडल भी है, जिसका उद्देश्य चीन के साथ व्यापारिक समझौतों को मजबूती देना है। बीजिंग में ट्रंप का भव्य स्वागत किया गया, लेकिन स्वागत की इस गर्मजोशी के पीछे ताइवान को लेकर तनाव की गहरी परतें साफ देखी जा सकती हैं।
चीन वन चाइना पॉलिसी के तहत ताइवान को अपना अभिन्न अंग मानता है, जबकि ताइवान खुद को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में देखता है। अमेरिका लंबे समय से ताइवान का सैन्य और रणनीतिक सहयोगी रहा है। चीन लगातार ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास और अपनी मौजूदगी बढ़ाकर उस पर दबाव बनाता रहा है।
विश्लेषकों का मानना है कि जिनपिंग ने ट्रंप के सामने अपनी शर्तों को बेहद आक्रामक अंदाज में पेश किया है। यह संदेश साफ है कि चीन, दक्षिण चीन सागर और ताइवान के मामले में अमेरिका की दखलंदाजी को और अधिक बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।
NOW: President Trump thanks Chinese President Xi Jinping for welcoming him to Beijing, saying he was particularly impressed with the crowd of cheering children during the welcome ceremony. pic.twitter.com/C0HGIf7luW
— Fox News (@FoxNews) May 14, 2026
IPL 2026: CSK की मुश्किलें बढ़ीं, स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन टूर्नामेंट बीच में छोड़ स्वदेश लौटे
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की बढ़ी मुश्किलें, स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन टूर्नामेंट से बाहर
IPL 2026: मैदान पर गिरी जैकब बेथेल की गोल्ड चेन , ऐसे बची कीमती संपत्ति
1980 की राजदूत का बिल वायरल: जितने में आई बाइक, उतने में मिल जाती थी 2 एकड़ ज़मीन!
कल्याण-डोंबिवली में बड़े बदलाव की तैयारी: 27 गांवों को पानी और अस्पतालों को मिलेगा सुपर स्पेशलिटी का दर्जा
दो डक का जोरदार जवाब: विराट कोहली के तूफानी शतक से RCB ने KKR को धूल चटाई
चीनी एक्सपोर्ट पर भारत का बड़ा प्रहार: क्या अब मीठी हो सकेगी देश की रसोई?
जेल की हवा खानी है? तो 2000 रुपये खर्च करें और काटें 24 घंटे की सजा!
ट्रंप की चीन यात्रा से पहले बीजिंग ने खींची लक्ष्मण रेखा , इन 4 मुद्दों पर बोलने की मनाही
शाहिद अफरीदी को मिला पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, हिलाल-ए-इम्तियाज से नवाजे गए लाला