बदली आयात शुल्क की दरें केंद्र सरकार ने सोने, चांदी और अन्य कीमती धातुओं के आयात शुल्क (इम्पोर्ट ड्यूटी) में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नई दरें आज (13 मई) से प्रभाव में आ गई हैं। अब विदेशों से इन धातुओं को मंगाना पहले के मुकाबले काफी महंगा हो गया है।
गोल्ड पर कितना टैक्स बढ़ा? सरकार ने गोल्ड पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) को 5% से बढ़ाकर 10% कर दिया है। इसके साथ ही एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेस (AIDC) में भी बढ़ोतरी की गई है। अब तक गोल्ड पर कुल 6% ड्यूटी (5% BCD + 1% Cess) लगती थी, जो अब बढ़कर 16% के करीब पहुंच गई है।
किन चीजों पर पड़ेगा असर? यह टैक्स केवल सोने की ईंटों या बिस्कुट तक सीमित नहीं है। ज्वेलरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले छोटे पार्ट्स जैसे हुक, पिन और स्क्रू पर भी बढ़ी हुई दरें लागू होंगी। साथ ही, पुराने स्क्रैप से सोना-चांदी निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाले कचरे पर भी अब 10% टैक्स देना होगा। यूएई (UAE) से रियायती कोटे के तहत आने वाले गोल्ड पर भी शुल्क बढ़ा दिया गया है।
उपभोक्ता और इंडस्ट्री पर मार इस फैसले से सर्राफा बाजार में हलचल मचना तय है। ज्वेलर्स के लिए कच्चा माल मंगाना महंगा होगा, जिसका सीधा बोझ खरीदारों पर पड़ेगा। जो कंपनियां इंडस्ट्रियल काम या रिसाइकिलिंग के लिए कीमती धातुओं का उपयोग करती हैं, उनकी उत्पादन लागत भी बढ़ जाएगी।
क्यों लिया सरकार ने यह फैसला? भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। वित्त वर्ष 2025 में सोने का आयात 60 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सरकार का मानना है कि जुलाई 2024 में ड्यूटी घटाने से आयात में बेतहाशा वृद्धि हुई, जिसने व्यापार घाटे को प्रभावित किया।
पीएम मोदी की अपील का असर? हाल ही में पीएम मोदी ने देशवासियों से सोने की खरीदारी पर लगाम लगाने की अपील की थी। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों के बीच सरकार अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए कड़े कदम उठा रही है। पीएम की अपील के बाद सरकार का यह कदम देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने की दिशा में एक बड़ी कवायद माना जा रहा है।
Import duty on gold and other precious metals has been increased, and the revised rates will come into effect from midnight tonight pic.twitter.com/7iWfOFp6j6
— IANS (@ians_india) May 12, 2026
IPL 2026: SRH की करारी हार के जिम्मेदार ये 4 खिलाड़ी, गुजरात टाइटंस ने कैसे पलटी बाजी?
सावधान: झटपट लोन के नाम पर आपको कंगाल बना सकते हैं ये 10 ऐप्स, तुरंत करें चेक!
ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी: सपा नेता राजकुमार भाटी पर FIR, अब मांगी माफी
पीएम के काफिले में ‘कटौती’ का बड़ा असर: अब सालाना 1 करोड़ की होगी बचत
पूरी दुनिया का चक्कर लगाने में सक्षम रूस की सरमत मिसाइल: क्या अमेरिका के पास है इसका तोड़?
तमिलनाडु: विजय सरकार के विश्वासमत से पहले AIADMK में बड़ी बगावत, व्हिप जारी कर दी गई चेतावनी
NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक से बर्बाद हुए लाखों सपने, छात्रों ने पूछा- क्या हमारा भविष्य महज एक खिलौना है?
CBI चीफ का चयन: राहुल गांधी का PM को तीखा पत्र, कहा- मैं रबर स्टाम्प नहीं
18 छक्के, 6 चौके... 27 गेंदों में रचा इतिहास, इस भारतीय के तूफान ने क्रिकेट जगत को हिलाया
दिल्ली: शिक्षा मंत्री की सादगी चर्चा का विषय, मेट्रो और ई-रिक्शा से पहुंचे संवाद कार्यक्रम में