कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक दिन है। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 5 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद रहे।
शपथ समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात की। पीएम ने देबासिस मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल जैसे कार्यकर्ताओं के परिवारों से बात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उन 300 भाजपा कार्यकर्ताओं की याद में एक विशेष स्मारक बनाया गया है, जिन्होंने राजनीतिक हिंसा में अपनी जान गंवाई। स्मारक पर सभी मृतकों के नाम और उनके इलाकों के नाम बांग्ला भाषा में अंकित किए गए हैं। पीएम मोदी ने शपथ लेने से पहले इन नामों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पार्टी ने साफ कर दिया है कि इन नामों को सार्वजनिक कर उन्हें सम्मान दिया गया है और हिंसा में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। स्मारक के मंच से जय श्री राम के नारों के साथ यह हुंकार भरी गई कि अब बंगाल में सबका साथ, सबका विकास के साथ-साथ दोषियों का हिसाब भी होगा।
समारोह के दौरान चर्चा सुवेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या की भी रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजनीतिक साजिश के तहत घात लगाकर उनकी हत्या की गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पार्टी नेताओं ने आश्वासन दिया है कि हर एक मौत का हिसाब लिया जाएगा।
इस अवसर पर लोगों ने मिली-जुली भावनाओं को साझा किया। जहां एक ओर भाजपा की सरकार बनने की खुशी है, वहीं दूसरी ओर अपनों को खोने का दुख भी स्पष्ट रूप से छलका।
*VIDEO | Kolkata: A memorial has been erected at the Brigade Parade Ground in honour of the BJP workers killed in political violence in West Bengal.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 9, 2026
West Bengal BJP Legislative Party Leader Suvendu Adhikari will take oath as the first BJP Chief Minister of West Bengal here.… pic.twitter.com/bJnxa4AIBX
शुभेंदु सरकार के सामने कांटों का ताज : बंगाल में चुनौतियों का पहाड़ और उम्मीदों का दवाब
मॉस्को की विक्ट्री डे परेड: क्या रूस की सैन्य शक्ति पर लगा है ब्रेक?
98 साल के माखनलाल सरकार: वो बुजुर्ग कार्यकर्ता जिनके पैर छूकर पीएम मोदी ने जीता सबका दिल
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तानी पत्रकार ने खोली पोल, भारत की हर मिसाइल अचूक, हम तबाह होने के कगार पर थे
व्हाइट हाउस में गूंजी वैदिक ऋचाएं, विश्व शांति के लिए हुआ विशेष शांति पाठ
सुबेंदु का शपथ ग्रहण: पीएम मोदी की मौजूदगी और भावुक पलों ने जीता बंगाल का दिल
कोलकाता में ऐतिहासिक बदलाव: सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, ब्रिगेड ग्राउंड में राजतिलक की भव्य तैयारी
सुपर अल-नीनो का कहर: पारा 47 डिग्री के पार, 140 साल का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
IPL इतिहास में केएल राहुल का ऐतिहासिक कारनामा, ये उपलब्धि पाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
रेलवे स्टेशन पर जहर की कोटिंग: खीरों को रंगा जा रहा खतरनाक केमिकल से, वीडियो ने मचाई खलबली