भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक गर्व का पल आया है। ब्रांड फाइनेंस ऑटोमोबाइल्स 2026 की हालिया रिपोर्ट में रॉयल एनफील्ड ने वैश्विक स्तर पर अपने दबदबे का लोहा मनवाया है। कंपनी को दुनिया का तीसरा सबसे मजबूत ऑटोमोटिव ब्रांड घोषित किया गया है।
ऑडी-फेरारी से भी आगे इस रैंकिंग में रॉयल एनफील्ड ने ऑडी और फेरारी जैसी दिग्गज ग्लोबल कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। लिस्ट में केवल टोयोटा और बीएमडब्ल्यू ही रॉयल एनफील्ड से आगे हैं। रॉयल एनफील्ड ने अपनी प्रतिष्ठा को साबित करते हुए 100 में से 88.9 का ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर हासिल किया और AAA रेटिंग प्राप्त की है।
30 फीसदी बढ़ी ब्रांड वैल्यू रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड की ब्रांड वैल्यू में 30 फीसदी का उछाल आया है, जो अब 1.2 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। भारत की अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जिसमें टाटा मोटर्स 5वें, महिंद्रा 25वें और मारुति सुजुकी 34वें स्थान पर रही।
ग्लोबल मार्केट में बढ़ती पैठ रॉयल एनफील्ड की इस सफलता के पीछे उसकी आक्रामक वैश्विक रणनीति है। आज यह कंपनी 80 से अधिक देशों में सक्रिय है और इसके 3,200 से ज्यादा रिटेल आउटलेट हैं। इसके अलावा, कंपनी सात देशों में CKD (कंप्लीटली नॉक्ड डाउन) असेंबली प्लांट चला रही है, जिससे यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में इसकी मांग लगातार बनी हुई है।
मिड-साइज सेगमेंट में बादशाहत कंपनी ने 250cc से ऊपर की मिड-साइज मोटरसाइकिल कैटेगरी में अपनी पकड़ मजबूत की है। हंटर 350 , सुपर मेटियोर 650 और हिमालयन 450 जैसी मॉडर्न बाइक्स ने शहरी युवाओं और एडवेंचर टूरिंग के शौकीनों के बीच कंपनी की छवि को पूरी तरह बदल दिया है।
1901 का सफर और आधुनिक बदलाव मूल रूप से ब्रिटेन में 1901 में शुरू हुई रॉयल एनफील्ड का सफर आज एक ग्लोबल प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुका है। अपनी रेट्रो-स्टाइल पहचान को बरकरार रखते हुए कंपनी ने जिस तरह तकनीक और ग्लोबल सप्लाई चेन में निवेश किया है, वह इसे भविष्य के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है।
The Brand Finance Automobiles 100 2026 report highlights a sector facing mounting pressure, with its total brand value falling to USD575.4 billion, down 7% year-on-year following a 1% decline in 2025.
— Brand Finance (@BrandFinance) April 23, 2026
While electric vehicle adoption continues to rise globally, growth has been… pic.twitter.com/qww1D4IX1i
क्या एलियंस सच हैं? पेंटागन ने खोली UFO से जुड़ी 161 गोपनीय फाइलें
बंगाल में नया सवेरा : सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ‘सोनार बांग्ला’ का किया संकल्प
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा रद्द: 3.83 लाख उम्मीदवारों को फिर देनी होगी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
भारत का रहस्यमयी मिसाइल टेस्ट: क्या ओडिशा से दागी गई अग्नि-6? पड़ोसी देशों में खलबली
अंडमान की हसीन वादियों में घुलेंगे प्यार के रंग: IRCTC लाया खास रोमांटिक पैकेज
IPL 2026: पॉइंट्स टेबल की अबूझ पहेली , वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान को प्लेऑफ में जाने का क्या है गणित?
आंखों में चश्मा और फिदेल कास्त्रो जैसी टोपी: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में छाया मिथुन चक्रवर्ती का स्वैग
बंगाल में सोनार बांग्ला का उदय: शपथ ग्रहण से पहले सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान
अनंत सिंह के बचाव में उतरीं डांसर अर्चना तिवारी: विधायक जी बहुत अच्छे हैं, उन पर एफआईआर करना गलत
सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण: क्या ममता बनर्जी होंगी शामिल? समिक भट्टाचार्य ने दिया बड़ा अपडेट