पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने प्रदेश के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। राजनीति में दबदबा रखने वाले 55 वर्षीय शुभेंदु अधिकारी का जीवन हमेशा से चर्चा का विषय रहा है, खासकर उनका अविवाहित रहना।
6 साल पहले हल्दिया में खोला था राज शुभेंदु अधिकारी के अविवाहित रहने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। करीब 6 साल पहले हल्दिया में एक जनसभा के दौरान जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि उनके भाई विवाहित हैं, तो उन्होंने खुद को अविवाहित रखने का कारण स्पष्ट किया था।
उन्होंने कहा था, मैं आज के दौर के राजनेताओं की तरह नहीं सोचता। मेरा परिवार बहुत बड़ा है और पूरा बंगाल ही मेरा परिवार है। शुभेंदु ने बताया कि वे महान स्वतंत्रता सेनानियों- सतीश सामंता, सुशील धारा और अजय मुखर्जी को अपना आदर्श मानते हैं, जो ताउम्र अविवाहित रहे थे।
पिता की नाराजगी और परिवार का दबाव शुभेंदु के इस फैसले से उनके पिता शिशिर अधिकारी लंबे समय तक नाराज रहे थे। एक इंटरव्यू में शिशिर अधिकारी ने बताया था कि उन्होंने अपने बेटे को शादी न करने पर डांटा भी था। पिता का मानना था कि एक सामान्य जीवन में पारिवारिक सुख और अपना संसार होना आवश्यक है, लेकिन शुभेंदु अपने फैसले पर अडिग रहे।
जनता की सेवा के लिए परिवार का त्याग शुभेंदु का मानना है कि अविवाहित रहने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि उन्हें जनसेवा के लिए पूरा समय मिलता है। उन पर कोई पारिवारिक जिम्मेदारी नहीं है, जिससे वे अपना जीवन पूरी तरह से जनता के लिए समर्पित कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे राजनीति में अपने परिवार के किसी सदस्य को लाकर सत्ता का दुरुपयोग नहीं करना चाहते।
भव्य शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह में देशभर से बड़े दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा 20 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे सहित कई बड़े चेहरों ने इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
शुभेंदु अधिकारी अब बंगाल की कमान संभालते हुए अपने इन आदर्शों के साथ प्रदेश को नई दिशा देने का संकल्प ले चुके हैं।
Kolkata | BJP leader Suvendu Adhikari took oath as the first BJP Chief Minister of West Bengal since independence pic.twitter.com/ZoMOINT6RX
— ANI (@ANI) May 9, 2026
IPL 2026: स्पिन का जादू! इन टीमों के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को नचाया, जानें कौन है नंबर 1
थलपति विजय का तमिल तख्तापलट : बहुमत का जादुई आंकड़ा पार, कल सुबह 11 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ
केरल विधानसभा का नया चेहरा: अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व बढ़ा, हिंदू विधायकों की संख्या घटी
टीम इंडिया का स्पिन गुरु बनने को तैयार साईराज बहुतुले: गंभीर ने क्यों चुनी है ये सादगी भरी पसंद?
हरे खीरे का जहरीला खेल: कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
RR vs GT: आज के महामुकाबले में रिकॉर्ड्स की बारिश, वैभव, जायसवाल और सिराज की नजरें इतिहास पर
मैं भाजपा का अभिनंदन करना चाहता हूं : सुवेंदु अधिकारी के बहाने संजय राउत ने सरकार पर कसा तंज
सुवेंदु अधिकारी का अग्निपथ : मुख्यमंत्री बनते ही सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां
इंस्टाग्राम से हटा End-to-End Encryption: क्या अब सुरक्षित नहीं हैं आपके DMs?
कल का मौसम: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, बिजली गिरने से रहें सावधान