पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगा दी है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी अब प्रदेश की कमान संभालेंगे।
भाजपा की इस प्रचंड जीत पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा को जीत की बधाई देते हुए पश्चिम बंगाल की समृद्धि और सफलता की कामना की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस सत्ता परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने इस बदलाव को बंगाल के लिए एक नई शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा, बंगाल को पिछले 50 वर्षों में जो नहीं मिला, हम वह सब देंगे। हमारी प्राथमिकता राज्य में कानून-व्यवस्था की बहाली और महिलाओं का सम्मान सुरक्षित करना है।
उन्होंने आगे दोहराया कि भाजपा का लक्ष्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करना है और पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के सैनिक के रूप में राज्य की सेवा करेंगे।
निशिथ प्रमाणिक ने इस जीत को जनता के सपनों की जीत करार दिया। उन्होंने कहा, यह उन लोगों की जीत है जिन्होंने पिछले 15 वर्षों से खोई हुई बंगाल की गरिमा को वापस लाने का सपना देखा था। राज्य में घुसपैठ और बिगड़ी कानून-व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौतियां हैं, जिन्हें हल करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री पद तक पहुंचना उनके लंबे सियासी अनुभव का परिणाम है। एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले शुभेंदु ने कांग्रेस से अपने करियर की शुरुआत की थी।
उनकी छवि एक जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता की रही है। भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराना उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि शुभेंदु के नेतृत्व में बंगाल में किस तरह के नीतिगत बदलाव देखने को मिलते हैं।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: BJP leader Agnimitra Paul says, The Bengal that has received nothing for the past 50 years—we will give everything to that Bengal today, and restoring the honor of women and the safety of all is our responsibility, and this is our promise, it is PM… pic.twitter.com/fVlr3UHD9G
— ANI (@ANI) May 8, 2026
बिहार की सियासत में निशांत का उदय: स्वास्थ्य मंत्री बनते ही मजार पर टेका मत्था, वीडियो वायरल
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले CDS, जानिए क्या है पूरी जिम्मेदारी
कोलकाता की सत्ता में ऐतिहासिक बदलाव: सुवेंदु अधिकारी की ताजपोशी आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
IPL 2026: मैदान पर भिड़े क्रुणाल और पूरन, हार के बाद वीडियो देख फैंस हुए हैरान
तमिलनाडु की सत्ता का विजय रथ थमा: बहुमत के जादुई आंकड़े से चूके थलापति, समर्थक फूट-फूटकर रोया
भगवा रंग में रंगा बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने ली शपथ, कोलकाता में शक्ति प्रदर्शन
बंगाल की नई इबारत: सुवेंदु अधिकारी लागू करेंगे योगी मॉडल
बंगाल शपथ ग्रहण: राजनाथ सिंह के पैर छूते दिखे मिथुन चक्रवर्ती, वीडियो ने मचाया तहलका
पश्चिम बंगाल में नई सुबह: सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
महाराष्ट्र: कहीं 42 डिग्री की तपिश तो कहीं आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट , जानें अपने शहर का हाल