भारतीय वायुसेना ने आतंकवाद के खिलाफ अपने ऐतिहासिक अभियान ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर एक भावुक और आक्रामक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के जरिए वायुसेना ने पड़ोसी देश को कड़ा संदेश दिया है कि भारत अपने शहीदों और अपमान को कभी नहीं भूलता।
ठीक उसी वक्त जारी हुआ वीडियो भारतीय वायुसेना ने यह 1 मिनट 28 सेकंड का वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर ठीक रात 1 बजकर 5 मिनट पर साझा किया। यह वही सटीक समय है जब पिछले साल 6-7 मई की रात को इस ऑपरेशन का आगाज हुआ था। वीडियो की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प से होती है, जिसमें उन्होंने आतंकियों को पाताल से भी ढूंढ निकालने की चेतावनी दी थी।
25 मिनट में 9 ठिकानों का खात्मा ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सामरिक क्षमता का एक उत्कृष्ट उदाहरण था। मात्र 25 मिनट के भीतर, भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान के भीतर स्थित 9 बड़े आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया।
इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठनों के 100 से अधिक आतंकी ढेर कर दिए गए। खास बात यह रही कि इस हमले में मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के 10 रिश्तेदार भी मारे गए।
पाकिस्तान की बौखलाहट और हार हमले से तिलमिलाए पाकिस्तान ने भारत को उकसाने की कोशिश की और मिसाइलें दागने की जुर्रत की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने उनके हर मंसूबे को हवा में ही ध्वस्त कर दिया। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के सैन्य एयरबेस और अहम ठिकानों को निशाना बनाया। महज 4 दिन की लड़ाई में पाकिस्तान की कमर टूट गई और उसे घुटने टेकते हुए सीजफायर की गुहार लगानी पड़ी।
क्यों पड़ा ऑपरेशन सिंदूर ? इस ऑपरेशन के नाम के पीछे एक दर्दनाक कहानी है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। आतंकियों ने पर्यटकों की पहचान पूछकर उन्हें गोलियों से भून दिया था।
आतंकियों ने महिलाओं के सामने उनके पतियों की जान ली और उनका सिंदूर उजाड़ दिया था। इसी अमानवीय कृत्य का बदला लेने और उन परिवारों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय सेना ने इस जवाबी कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया था। यह ऑपरेशन आज भी भारत के अडिग संकल्प का प्रतीक बना हुआ है।
Operation Sindoor
— Indian Air Force (@IAF_MCC) May 6, 2026
Justice served.
Precise in action, eternal in memory—Operation Sindoor continues.
India forgets nothing-India forgives nothing.#operation #Sindoor #operationsindoor #IAF @PMOIndia@rajnathsingh@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD@HQ_IDS_India@adgpi… pic.twitter.com/GWvnY9Udjl
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो की स्थिति, क्या अब भी बची है प्लेऑफ की उम्मीद?
शेर के बाड़े में गिरी साड़ी वाली महिला? वायरल वीडियो का सच जानकर उड़ जाएंगे होश
थलापति विजय की जीत पर रविचंद्रन अश्विन का करारा जवाब: जातिगत सियासत करने वालों की बोलती बंद
तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर: कांग्रेस ने DMK से नाता तोड़ा, विजय के साथ मिलकर बनाएंगे सरकार
थलापति विजय की जीत पर अश्विन को घेरा तो मिला करारा जवाब: ब्राह्मण होने पर ट्रोलिंग का दिया ऐसा करारा सच
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तानी नेता का कबूलनामा, आतंकियों को सेना का मिला स्टेट सैल्यूट
गलगोटिया यूनिवर्सिटी का मैजिक शो बना मजाक , कैमरे के गलत एंगल ने खोली जादूगरी की पोल
बंगाल में राजनीतिक हिंसा का तांडव: शुभेंदु अधिकारी के PA की सरेराह हत्या, मचा हड़कंप
IPL 2026: हार्दिक-सूर्या की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कमान संभाल सकते हैं ये 3 धुरंधर
IPL 2026 के बीच बड़ा अपडेट: क्या अब भारत में खेल पाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? सरकार ने स्पष्ट की अपनी नीति