कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का एक और खौफनाक अध्याय सामने आया है। बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने सूबे की कानून-व्यवस्था पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कैसे दिया वारदात को अंजाम? हमलावरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दोहारिया इलाके में उनकी गाड़ी का पीछा किया। मौका पाकर हमलावरों ने गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और बेहद करीब से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
सहयोगी गंभीर रूप से घायल गोलीबारी की इस घटना में चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के दौरान गाड़ी में मौजूद उनके सहयोगी बुद्धदेव बेरा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सुवेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
भवानीपुर चुनाव के प्रमुख रणनीतिकार थे रथ मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर के रहने वाले चंद्रनाथ रथ भाजपा की राजनीति में एक बेहद सक्रिय और भरोसेमंद चेहरा थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भवानीपुर विधानसभा चुनाव के दौरान सुवेंदु अधिकारी की चुनावी रणनीति तैयार करने में रथ की अहम भूमिका थी। उनके निधन को पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
राजनीतिक बवाल और पुलिस की चुप्पी इस हत्याकांड के बाद बंगाल की सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इसे सोची-समझी राजनीतिक हत्या करार देते हुए राज्य सरकार को घेरा है। वहीं, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरू तो कर दी है, लेकिन अब तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रात के सन्नाटे में हुई इस वारदात ने एक बार फिर राज्य में सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।
*पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या। गाड़ी घेरकर की गोलीबारी। #Bengal #SuvenduAdhikari#BengalViolence #ChandranathRath pic.twitter.com/bHO6u906vg
— दीपक गुप्ता 🇮🇳 (@deepakg111) May 6, 2026
वंदे मातरम की अनिवार्यता पर घमासान: वारिस पठान बोले- यह संविधान के खिलाफ, जबरन थोपना गलत
क्रिकेट जगत में शोक की लहर: पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल का 37 साल की उम्र में निधन
7 मई को मुंबई-आगरा हाईवे पर महा-चक्काजाम : किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
टीएमसी के गुंडों को कानून सिखाएगा सबक , सुवेंदु अधिकारी की दो-टूक चेतावनी
ऑपरेशन किसान: देश के अन्नदाताओं की थाली का यूरिया प्लाईवुड फैक्ट्रियों में हो रहा ब्लैक
IPL 2026: चौकों-छक्कों की आतिशबाजी! इन 7 धुरंधरों ने जड़े सीजन के सबसे बड़े स्कोर
ममता बनर्जी की विदाई और तीस्ता जल विवाद: क्या अब खुलेगा समझौते का रास्ता?
पंजाब में धमाकों पर गरमाई सियासत: CM भगवंत मान ने BJP को बताया मास्टरमाइंड
बंगाल में राजनीतिक हिंसा का तांडव: शुभेंदु अधिकारी के PA की सरेराह हत्या, मचा हड़कंप
I-PAC का पतन? चुनावी किंगमेकर से अब दूरी क्यों बना रही हैं पार्टियां