नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नंदीग्राम और भवानीपुर से विजयी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने हनुमान मंदिर पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। जीत के बाद सुवेंदु ने न केवल भगवान का आभार व्यक्त किया, बल्कि राज्य में जारी हिंसा और अपने कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचारों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।
अत्याचार का हिसाब लेगी भाजपा सरकार सुवेंदु अधिकारी ने कार्यकर्ताओं पर हुए जुल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर 500 से ज्यादा फर्जी FIR दर्ज की गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके 400 कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया और उन पर भारी अत्याचार हुए। सुवेंदु ने दो टूक शब्दों में कहा कि सत्ता में आने के बाद गुंडों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विजय जुलूस पर संयम हिंसा के माहौल को देखते हुए सुवेंदु ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की कि अगले 2-3 दिनों तक कोई विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा अपनी जीत का जश्न पुलिस की अनुमति लेने के बाद एक औपचारिक धन्यवाद समारोह के रूप में मनाएगी।
बंगाल में चुनावी हिंसा का तांडव चुनाव नतीजों के बाद से ही बंगाल के कई हिस्सों में अराजकता का माहौल है। आगजनी, तोड़फोड़ और हत्या की घटनाओं ने राज्य को झकझोर दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार, गुस्साई भीड़ ने लेनिन की मूर्ति तोड़ी है और कई इलाकों में टीएमसी दफ्तरों पर कब्जा कर लिया गया है। राज्य भर में राजनीतिक झड़पों के कारण दहशत का माहौल है।
कठोर होंगे चुनाव आयोग के कदम बढ़ती हिंसा को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपना लिया है। आयोग ने राज्य प्रशासन को स्थिति नियंत्रित करने और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालात को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जा रही है।
क्या सुवेंदु होंगे बंगाल के अगले मुख्यमंत्री? राजनीतिक गलियारों में सुवेंदु अधिकारी के नाम की चर्चा जोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें 7 मई को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भाजपा उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर सकती है, जो पार्टी की आगे की रणनीति का अहम हिस्सा होगा।
#WATCH | Nandigram | BJP leader and winning candidate from Nandigram seat, Suvendu Adhikari says, The people here have made me an MP twice and an MLA three times. Last time, I defeated the Chief Minister, and I had come here to seek the blessings of Bajrangbali. Our workers… pic.twitter.com/fzf29S6cB6
— ANI (@ANI) May 6, 2026
शशांक सिंह की खराब फील्डिंग से पंजाब बेहाल, रिकी पोंटिंग का गुस्सा हुआ वायरल
IPL 2026 फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु से छिनी: जानिए क्या है BCCI का बड़ा फैसला?
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तानी नेता का कबूलनामा, आतंकियों को सेना का मिला स्टेट सैल्यूट
पटना ट्रैफिक अलर्ट: शपथ ग्रहण के चलते कल इन रास्तों से बचें, जानें नया रूट प्लान
थलापति विजय का विजय तिलक : कांग्रेस के साथ से तमिलनाडु की सत्ता के करीब!
सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म का हॉलीवुड कनेक्शन: द एवेंजर्स और बैटमैन वाली कंपनी संभालेगी VFX की कमान!
IPL 2026: हार्दिक-सूर्या की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कमान संभाल सकते हैं ये 3 धुरंधर
बंगाल चुनाव के बाद बांग्लादेश को तीस्ता समझौते की उम्मीद, PM मोदी से अब क्या है नई मांग?
बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत: विवेक अग्निहोत्री ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- अब कभी नहीं
गुजरात की रोड टू हेवन : समंदर के बीच से गुजरती वह सड़क, जिसे देख थम जाती हैं सांसें