तमिलनाडु में नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ होने लगी है। विधानसभा चुनाव के नतीजों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) को सरकार बनाने के लिए अब कांग्रेस का समर्थन मिल गया है।
बहुमत का आंकड़ा और कांग्रेस की रणनीति 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत है। चुनाव में 108 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली विजय की पार्टी TVK अभी भी जादुई आंकड़े से 10 सीट पीछे थी। कांग्रेस ने समर्थन देकर विजय के लिए सत्ता का रास्ता आसान कर दिया है।
कांग्रेस की सशर्त दोस्ती समर्थन देने के साथ ही कांग्रेस ने एक कड़ा संदेश भी दिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह समर्थन इस शर्त पर आधारित है कि TVK किसी भी ऐसी सांप्रदायिक ताकत को अपने गठबंधन से दूर रखेगी, जिसका भारत के संविधान में विश्वास नहीं है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं विजय सरकार गठन की तैयारियां जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, TVK प्रमुख विजय आज दोपहर 3.30 बजे राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगे। माना जा रहा है कि गुरुवार, 7 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
राजनीतिक गलियारों में नई अटकलें इस बीच AIADMK की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। पार्टी प्रवक्ता कोवई सत्यन ने गठबंधन की संभावनाओं पर सस्पेंस बरकरार रखते हुए कहा कि अंतिम फैसला हाई कमान लेगा। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के इस कदम पर DMK ने मोर्चा खोल दिया है, जिससे राज्य में सियासी बवाल शुरू हो गया है।
अब सबकी निगाहें राजभवन पर टिकी हैं, जहां विजय के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
The President of Tamizhaga Vettri Kazhagam (TVK), C Vijay, has formally requested the Indian National Congress (INC) to extend its support for forming a government in Tamil Nadu... Tamil Nadu Congress Committee and the Congress Legislative Party (CLP) has decided to extend its… pic.twitter.com/6s3hbmGUfI
— ANI (@ANI) May 6, 2026
संदेशखली फिर दहला: पेट्रोलिंग टीम पर अंधाधुंध फायरिंग, 5 सुरक्षाकर्मी घायल; रेखा पात्रा का ममता सरकार पर बड़ा हमला
दिल्ली में महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: अब दिल्ली पुलिस सिखाएगी फ्री सेल्फ-डिफेंस, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
IPL 2026 फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु से छिनी: जानिए क्या है BCCI का बड़ा फैसला?
महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों की हिंदी परीक्षा पर घमासान, उद्धव गुट ने सरकार को घेरा
बंगाल दहला: संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, चुनाव बाद हिंसा में 2 की मौत
8th Pay Commission की हलचल के बीच पेंशन संकट: न UPS, न NPS, रिटायर कर्मचारियों का भविष्य अधर में
नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी का शक्ति प्रदर्शन: 400 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का लिया बदला, सीएम पद की चर्चा तेज
सिंधु जल पर पाकिस्तान का नया प्रोपेगेंडा: इशाक डार ने दी भारत को युद्ध की धमकी
तमिलनाडु में हार के बाद कनिमोई का बड़ा बयान: टीवीके जैसी पार्टी का जीतना लोकतंत्र के लिए अच्छी बात
अमृतसर में आर्मी कैंट के पास धमाका: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच तेज