दिल्ली में रहने वाली महिलाओं और युवतियों के लिए एक अहम खबर है। दिल्ली पुलिस ने महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एक खास समर कैंप का आयोजन किया है। इस कैंप में महिलाओं को मुफ्त में सेल्फ-डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी।
कौन ले सकता है हिस्सा? दिल्ली पुलिस द्वारा शुरू किए गए इस कैंप में उम्र की कोई सीमा नहीं है। इसमें स्कूल और कॉलेज की छात्राओं से लेकर नौकरीपेशा महिलाएं और गृहिणियां तक, कोई भी हिस्सा ले सकता है।
कब और कितने बजे होगी ट्रेनिंग? यह ट्रेनिंग 29 मई 2026 से शुरू होकर 11 जून 2026 तक चलेगी। क्लास का समय सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। ध्यान रहे कि रविवार को ट्रेनिंग की छुट्टी रहेगी।
कैसे करें अपना रजिस्ट्रेशन? रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 मई से शुरू हो चुकी है और यह 20 मई 2026 तक चलेगी। आप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच (रविवार छोड़कर) रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
ये हैं प्रमुख रजिस्ट्रेशन सेंटर
क्या-क्या सिखाया जाएगा? इस कैंप में न केवल मार्शल आर्ट और सेल्फ-डिफेंस की तकनीकें सिखाई जाएंगी, बल्कि महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी पहलुओं और साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा, नुक्कड़ नाटकों के जरिए सुरक्षा के प्रति सतर्कता का संदेश दिया जाएगा।
किसी भी पूछताछ के लिए यहां करें संपर्क यदि आपको रजिस्ट्रेशन या कैंप से जुड़ी और अधिक जानकारी चाहिए, तो आप हेल्पलाइन नंबर 6828400654 या 011-20865499 पर कॉल कर सकते हैं। यह कैंप महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक बेहतरीन अवसर है।
Delhi Police presents the 22nd Summer Camp – 2026, offering Self-Defence Training to build confidence, awareness & the ability to respond effectively in any situation.
— Delhi Police (@DelhiPolice) May 5, 2026
👥 Who can join?
School/College Girls, Working Women & Homemakers
🗓️ Training Duration:
29 May 2026 to 11 June… pic.twitter.com/b0ssFc8w0e
बिहार में मौसम का ट्रिपल अटैक : 9 मई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, रहें सावधान
लोकतंत्र हाईजैक हो रहा : हार के बाद कांग्रेस का भाजपा और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला
ममता बनर्जी पर अपनों का ही प्रहार: पार्टी पर भ्रष्ट और दादागिरी करने वालों का कब्जा
20 साल का साथ, भाई जैसा रिश्ता और पीठ में छुरा: DMK-कांग्रेस गठबंधन के बिखरने की पूरी कहानी
पटना में बिगड़ा मौसम: तेज आंधी के साथ गिरे ओले, बिहार के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
बंगाल का सियासी रण: 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा बीजेपी की पहली सरकार का शपथ ग्रहण
सिंधु जल पर पाकिस्तान का नया प्रोपेगेंडा: इशाक डार ने दी भारत को युद्ध की धमकी
स्वर्ग जैसा बाली अब बन चुका है कूड़े का आइलैंड , कचरे के अंबार से दम घुट रही है पर्यटकों की पसंद
थलापति विजय की जीत पर अश्विन को घेरा तो मिला करारा जवाब: ब्राह्मण होने पर ट्रोलिंग का दिया ऐसा करारा सच
निमाड़ में आएगी निवेश की बहार: बुरहानपुर का सुखपुरी बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब