पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित होने हैं, लेकिन उससे ठीक पहले राज्य में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। मध्यमग्राम विधानसभा क्षेत्र के सुभाषनगर इलाके में बड़ी संख्या में VVPAT पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया है।
CPI(M) ने चुनाव आयोग पर बोला हमला नोआपारा विधानसभा सीट से CPI(M) उम्मीदवार गार्गी चटर्जी ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुभाषनगर में मिली पर्चियां भाजपा और टीएमसी से जुड़ी हैं। चटर्जी ने चुनाव आयोग को निर्यात आयोग बताते हुए कहा, “हमारे कार्यकर्ता ने सूचना दी तो हमने मुख्य चुनाव अधिकारी को फोन किया, लेकिन उन्होंने बात करना जरूरी नहीं समझा। हम इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।”
चुनाव आयोग की सफाई: ये महज मॉक पोल की पर्चियां हैं विवाद बढ़ता देख उत्तर 24 परगना के जिला निर्वाचन अधिकारी ने मामले पर स्पष्टीकरण दिया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान यह पाया गया कि बरामद की गई VVPAT पर्चियां मतदान के दिन की नहीं, बल्कि पोलिंग से पहले हुए मॉक पोल (Mock Poll) की हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इनका वास्तविक मतदान से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद, घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
क्या होती है VVPAT मशीन? VVPAT (Voter Verifiable Paper Audit Trail) एक ऐसी प्रणाली है जिसके जरिए मतदाता यह पुष्टि कर सकते हैं कि उनका वोट सही उम्मीदवार को गया है। बटन दबाते ही मशीन से एक पर्ची निकलती है, जिसे वोटर 7 सेकंड तक देख सकता है। इसके बाद यह पर्ची मशीन के सील्ड बॉक्स में चली जाती है। इन पर्चियों को कोई बाहरी व्यक्ति नहीं निकाल सकता और न ही घर ले जा सकता है। इनका उपयोग केवल चुनाव विवाद की स्थिति में ईवीएम के आंकड़ों के मिलान के लिए किया जाता है।
बंगाल की जंग: एग्जिट पोल्स बनाम ममता का दावा बंगाल में इस बार भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है। अधिकांश एग्जिट पोल्स में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है, जिसमें उन्हें 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन सर्वे को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि टीएमसी 200 से ज्यादा सीटों के साथ चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी। अब देखना यह होगा कि 4 मई को आने वाले नतीजे किसके दावों पर मुहर लगाते हैं।
#WATCH | North 24 Parganas | West Bengal Assembly Elections 2026 | VVPAT slips allegedly from booth number 29 of Noapara Assembly were found discarded in Subhashnagar of Ichapur Nilganj Panchayat of Madhyamgram Assembly, a day before the vote counting was scheduled in the… pic.twitter.com/BRWS3aRMdT
— ANI (@ANI) May 3, 2026
कर्ज में डूबकर पिता ने सपना बुना, अब IPL में बेबी धोनी बनकर छाए कार्तिक शर्मा
ईरान का शांति प्रस्ताव बनाम ट्रंप की सैन्य चेतावनी : क्या थम पाएगा दोनों देशों के बीच तनाव?
रील का जानलेवा जुनून: 60 फीट ऊंची टंकी पर मौत का तांडव, 15 घंटे हवा में लटके रहे बच्चे
टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं : सलमान खान ने जिंदगी का दिया सबसे बड़ा मंत्र
PSL 2026 फाइनल की जंग आज: बाबर की जाल्मी और लाबुशेन की किंग्समेन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
क्या दिल्ली कैपिटल्स में सब कुछ ठीक नहीं? पृथ्वी शॉ को नजरअंदाज करने का वीडियो वायरल
नींद में सोए रहे लोग, नहीं बजी फोन की घंटी; विवेक विहार अग्निकांड में 9 की मौत
सिर्फ आग नहीं, डेथ ट्रैप बने फ्लैट! विवेक विहार अग्निकांड में 9 मौतों के पीछे की खौफनाक सच्चाई
असम चुनाव 2026: 722 उम्मीदवारों का भाग्य आज होगा कैद, थ्री-लेयर सिक्योरिटी में होगी वोटों की गिनती
न्योता नहीं मिला तो चाचा का ‘वेल्डिंग वाला बदला’, दूल्हे के घर का मेन गेट ही कर दिया सील