बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान दूसरे चरण की वोटिंग ने राज्य की चुनावी राजनीति में हलचल मचा दी है। हिंसा, झड़प और धांधली की खबरों के बीच दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट चर्चा का केंद्र बन गई है। चुनाव आयोग ने इस सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, 29 अप्रैल को फाल्टा में मतदान के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का गंभीर उल्लंघन हुआ था। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में मतदाताओं को डराने-धमकाने और बूथों के भीतर अनधिकृत व्यक्तियों की उपस्थिति की पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए आयोग ने 21 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सभी 285 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की घोषणा की है।
फाल्टा के चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और चुनावी पर्यवेक्षक अजयपाल शर्मा की रही। चुनाव के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान के समर्थकों को चेतावनी देते दिखे थे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि यदि किसी ने बदमाशी की, तो कायदे से इलाज किया जाएगा।
इसके जवाब में टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने तंज कसते हुए कहा था कि अगर वे सिंघम हैं, तो मैं भी पुष्पा हूं। वहीं, टीएमसी प्रवक्ता ने अजयपाल शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव के बाद उन्हें उनके किए की सजा भुगतनी होगी।
पुनर्मतदान को पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस बार पर्याप्त केंद्रीय बलों की तैनाती होगी, हर बूथ पर सूक्ष्म पर्यवेक्षकों (Micro-observers) की नजर रहेगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी।
बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने इस फैसले को फाल्टा की महिलाओं की जीत करार दिया है और इसे टीएमसी की गुंडागर्दी पर लगाम बताया है। वहीं, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि दिल्ली के गॉडफादर अपनी पूरी ताकत लगा लें, लेकिन उनके डायमंड हार्बर मॉडल को कोई नहीं तोड़ सकता।
बहरहाल, 21 मई को होने वाला पुनर्मतदान न केवल स्थानीय राजनीतिक भविष्य तय करेगा, बल्कि यह भी दिखाएगा कि चुनाव आयोग निष्पक्षता सुनिश्चित करने में कितना सफल होता है।
🚨बड़ी खबर
— ocean jain (@ocjain4) May 2, 2026
फाल्टा में मतदान के दौरान डराने-धमकाने के आरोपों के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों का दावा है कि टीएमसी नेताओं और जहांगीर के सहयोगियों ने मतदाताओं को बीजेपी को वोट डालने पर मारने की धमकी दी pic.twitter.com/vGqYIcRmzm
विवेक विहार अग्निकांड: मौत का सेंट्रल लॉकिंग जाल और राख में दफन 9 जिंदगियां
बंगाल चुनाव: नतीजों से पहले बवाल, VVPAT पर्चियां मिलने से मचा हड़कंप
बंगाल में उबाल: फाल्टा की 285 सीटों पर फिर होगा मतदान, सिंघम बनाम पुष्पा की जंग में फंसा चुनाव
विदेश मंत्री जयशंकर का कैरिबियन मिशन: जमैका पहुंचे एस. जयशंकर, रिश्तों में आएगी नई मजबूती
दिल्ली के विवेक विहार में रूह कंपाने वाला हादसा: एसी ब्लास्ट से जिंदा जले 9 लोग, शव बने कंकाल
PSL 2026 फाइनल की जंग आज: बाबर की जाल्मी और लाबुशेन की किंग्समेन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
सब खत्म हो गया, अच्छा नहीं लग रहा... मुंबई इंडियंस के पतन पर आकाश चोपड़ा का तीखा प्रहार
मैं बब्बर शेर हूं, मजबूर किया तो फर्श पर ले आऊंगा : कुलदीप बिश्नोई की अपनी ही पार्टी को दो-टूक चेतावनी
WWE का बड़ा धमाका: 4 सुपरस्टार्स को दिखाया बाहर का रास्ता, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का 18 साल का सफर खत्म!
बंगाल में दीदी का डंका बजेगा? नतीजों से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान