दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को अचानक मौसम पूरी तरह बदल गया। दिन भर तेज धूप और उमस झेलने के बाद शाम होते-होते राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस बदलाव ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है।
तेज हवाओं संग बरसे बादल राव तुला राम मार्ग और आरके पुरम समेत दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। अचानक हुई इस बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे वातावरण काफी सुहावना हो गया है।
हीटवेब का खतरा टला मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में राहत बनी रहेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि कम से कम अगले एक हफ्ते तक लू (हीटवेव) चलने की कोई संभावना नहीं है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी, जिससे गर्मी का असर कम रहेगा।
4 और 5 मई को फिर बिगड़ेगा मौसम मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 4 और 5 मई को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इस दौरान तेज बारिश के साथ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बनेगा, जिससे बारिश का दौर जारी रहेगा।
पहाड़ों पर भी ओलावृष्टि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देहरादून में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे। राज्य के उखीमठ, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और श्रीनगर गढ़वाल समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत के बड़े हिस्से में मौसम के उतार-चढ़ाव बने रहने के आसार हैं।
*#WATCH | Delhi witnesses a sudden change in the weather as heavy rainfall lashes parts of the National Capital. Visuals from Rao Tula Ram Marg. pic.twitter.com/cD1b68s9pb
— ANI (@ANI) May 2, 2026
मुंबई ट्रैफिक विवाद: मंत्री से भिड़ने वाली टीना चौधरी का बड़ा खुलासा, बताया क्यों फेंकी थी बोतल
धोनी के फैंस का इंतजार बरकरार: मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खेले कैप्टन कूल , वापसी पर सस्पेंस जारी
दक्षिण 24 परगना में चुनावी घमासान: फाल्टा और हसीमनगर में हिंसा, TMC पर धमकाने के गंभीर आरोप
याचिका खारिज नहीं हुई, गलत रिपोर्टिंग कर रहा मीडिया , कपिल सिब्बल ने दी सफाई
PM इंटर्नशिप स्कीम: पढ़ाई के साथ हर महीने कमाएं 9,000 रुपये, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
वजीरपुर में चला MCD का बुलडोजर: बेघर हुए सैकड़ों गरीब परिवार, बिना नोटिस कार्रवाई पर मचा बवाल
नसरापुर कांड: घटनास्थल से ही CM को लगाया फोन, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के सामने फूट पड़ा ग्रामीणों का गुस्सा
AAP से BJP में आए संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब में दर्ज हुई दो FIR
ट्रंप की दो टूक: ईरान का नया प्रस्ताव खारिज, सैन्य टकराव पर अमेरिका का रुख सख्त
झुलसाने वाली गर्मी से राहत: मई में मानसून की आहट और झमाझम बारिश का अलर्ट